{"_id":"68d6e0d1b3a4827312003fb4","slug":"give-compensation-to-flood-victims-on-the-lines-of-punjab-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-144517-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बाढ़ पीड़ितों को पंजाब की तर्ज पर दें मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बाढ़ पीड़ितों को पंजाब की तर्ज पर दें मुआवजा
Sat, 27 Sep 2025 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में नारेबाजी करते आप पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। पंजाब की तर्ज पर प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान आप ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान राहुल भान ने किया। इस दौरान आप ने किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की।
जिलाध्यक्ष राहुल भान ने कहा कि भीषण व बाढ़ के कारण प्रदेश सहित विशेषकर यमुनानगर में किसानों व ग्रामीणों को भारी क्षति हुई है। ऐसे में सरकार को पंजाब की तर्ज पर प्रदेश के किसानों व ग्रामीणों को मुआवजा राशि देनी चाहिए। इस प्राकृतिक आपदा ने फसलों, घरों और पशुधन को व्यापक क्षति पहुंचाई है।
सरकार द्वारा घोषित मुआवजा पैकेज अच्छा प्रयास है, लेकिन यह बाढ़ पीड़ितों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार द्वारा घोषित मुआवजा पैकेज को एक आदर्श मॉडल बताया और प्रदेश में सरकार से इसी तर्ज पर राहत देने की मांग की।
विज्ञापन
आप ने ज्ञापन में फसल नुकसान पर 20 हजार रुपये प्रति एकड़, पूरी तरह क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए दस लाख रुपये, पशुधन हानि पर 30 हजार रुपये प्रति पशु, जिसका खेत उसका रेत योजना से किसानों को बिना रॉयल्टी खेत में आई रेत व मिट्टी बेचने की अनुमति और ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल से मुआवजा का पारदर्शी और त्वरित वितरण सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान रीटा बामनिया, चिराग, मोहित त्यागी, अवनीश, कुलविंद्र राणा, कंवरपाल, कुलदीप, जिया लाल, बलवंत, जसवंत संधू, इंद्रजीत सिंह उपस्थित रहे।