फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girls will hoist the tricolor flag at government schools in the villages

Yamuna Nagar News: गांव के सरकारी स्कूलों में लड़कियां फहराएंगी तिरंगा

Mon, 26 Jan 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 26 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Girls will hoist the tricolor flag at government schools in the villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गणतंत्र दिवस समारोह में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के राजकीय विद्यालयों गांव की होनहार व मेधावी छात्राएं तिरंगा फहराएंगी। समारोह में छात्राएं मुख्यातिथि होंगी। ध्वज फहराने के साथ होने वाले पूरे कार्यक्रम में उन्हें मुख्यातिथि के स्थान पर बैठाया जाएगा। कार्यक्रम की जिम्मेदारी विद्यालय मुखिया की होगी। इस दौरान समारोह में सरपंच, पंच, ब्लॉक समिति सदस्य सहित ग्रामीणों को आमंत्रित किया जाएगा।
इसके लिए निदेशालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इस समारोह में गांव की मेधावी छात्राओं को मुख्यातिथि आमंत्रित किया जाएगा। इसमें पिछले वर्ष विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं, खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली या अन्य गतिविधियों में नाम चमकाने वाली छात्राओं को इसका अवसर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका शिक्षा और महिला शक्ति के प्रति लोगों को अवगत करवाना है।
विज्ञापन

उपजिला शिक्षा अधिकारी केएस संधावा ने बताया कि निदेशालय की ओर से ग्रामीण विद्यालयों छात्राएं तिरंगा फहराएंगी। इसके लिए पूरे प्रोटोकॉल के साथ छात्राओं को मुख्यातिथि का निमंत्रण भेजा गया है। इसमें सरपंच, गांव की महिला सरपंच विशिष्ट अतिथि रहेंगी। वहीं, गांव की ऐसी महिलाएं या युवतियां जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर नाम चमकाया है उन्हें भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य बालिका शिक्षा के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाना है। हर वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में इसी तरह से ध्वज फहराया जाता है, जिसमें छात्राएं मुख्यातिथि होती हैं। उन्होंने बताया कि इस बार भी जिले के विद्यालयों में राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। विद्यालयों की ओर से इसकी तैयारी कर ली गई है। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विद्यार्थी देशभक्ति गीत व नृत्य पर प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed