फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girls showcased their talent in sports

Yamuna Nagar News: लड़कियों ने खेलों में किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Girls showcased their talent in sports
खदरी स्कूल में प्रतियोगिता के दौरान मुख्याति​थि, अ​धिकारी व ​खिलाड़ी। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जा रही खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कियों की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इस दौरान लड़कियों की खो-खो, वालीबॉल और कबड्डी की प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिताओं में लड़कियों ने भारी उत्साह व दमखम दिखाया। प्रतियोगिताओं में खंड के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महापौर सुमन बहमनी मुख्यातिथि रहीं। यहां उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लेकर प्रतियोगिता की शुरुआत करवाई।
प्रतियोगिताएं सीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खदरी में करवाई जा रही हैं। प्रतियोगिता में खंड के निजी व राजकीय विद्यालयों के 450 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। महापौर सुमन बहमनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिताएं खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान के नेतृत्व में करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

कबड्डी अंडर-14 में गुर्जर कन्या विद्यालय देवधर प्रथम और सनराइज पब्लिक स्कूल, प्रतापनगर द्वितीय रहा। अंडर-17 में गुर्जर कन्या विद्यालय देवधर को पहला और एमजे कॉन्वेंट स्कूल सलेमपुर कोही को दूसरा स्थान मिला। अंडर-19 में गुर्जर कन्या विद्यालय देवधर प्रथम और जीएसएसएस कोट कलसिया द्वितीय रहा। खो-खो अंडर-14 में एमजे कॉन्वेंट स्कूल, सलेमपुर कोही प्रथम और सीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खदरी द्वितीय रहा। अंडर-17 में गुर्जर कन्या विद्यालय देवधर प्रथम और सीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खदरी द्वितीय रहा। अंडर-19 गुर्जर कन्या विद्यालय देवधर प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खारवन द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed