{"_id":"6515ee3d9f52b813c0086c14","slug":"girls-condition-improving-no-trace-of-mother-found-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-6536-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बच्ची की हालत में सुधार, नहीं लगा मां का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बच्ची की हालत में सुधार, नहीं लगा मां का सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। तेजली खेल परिसर की पिछली दीवार के पास झाड़ियों में नवजात बच्ची को फेंकने वाले आरोपी को कोई सुराग नहीं लग पाया। न तो पुलिस बच्ची की मां का पता लगा पाई। हालांकि बच्ची की हालत में सुधार है। बाल संरक्षण इकाई और सेक्टर 17 थाना पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई है। संभावना है कि शुक्रवार को बच्ची का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक होने पर उसे शिशु गृह पंचकुला भेजा जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि इंदिरा आवास कॉलोनी निवासी सीमा रानी मंगलवार सुबह सैर करने के लिए अपने घर से तेजली रोड की तरफ जा रही थी। जब वह तेजली स्टेडियम की पिछली दीवार के पास से गुजर रही थी तो उसे सड़क किनारे झाड़ियों में एक नवजात शिशु के रोने के आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह झाड़ियों में गई तो वहां उसे एक लिफाफे में नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा मिला। उसने शिशु को गोद में उठाया तो वह नवजात शिशु एक लड़की मिली। वह बच्ची को अपने घर ले गई। उसके पति स्वर्ण कुमार ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे निक्कू वार्ड में उपचार दिया जा रहा है। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया हुआ है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया कि बच्ची की हालत में काफी सुधार है। जल्द ही उसे शिशु गृह पंचकुला भेजा जाएगा। उसके माता पिता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन