फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girl unconscious in civil hospital, stretcher not found

Yamuna Nagar News: नागरिक अस्पताल में युवती बेहोश, नहीं मिला स्ट्रेचर

Wed, 31 Jan 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 31 Jan 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Girl unconscious in civil hospital, stretcher not found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को बुखार की दवाई लेने आई युवती अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। इसी दौरान दो कर्मचारी स्ट्रेचर को ले जाते दिखे, लेकिन उस पर कोई मरीज नहीं बल्कि अस्पताल की दवाइयां थी। बाद में स्ट्रेचर आया तो युवती के परिजनों ने मना कर दिया। साथ ही अस्पताल में उपचार कराने से भी साफ इंकार कर दिया औक किशाेरी को लेकर चले गए।
हमीदा क्षेत्र से एक युवती मंगलवार को अपने परिजनों के साथ दवाई लेने के लिए मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर में आई थी। उसे कई दिनों से बुखार था। जब वह दवाई लेकर घर जा रहे थे तो अस्पताल में प्लास्टर रूम के सामने दरवाजे के पास युवती चक्कर आने से बेहोश हो गई। तभी वहां पर डॉ. अनूप गाेयल पहुंच गए और युवती की नब्ज की जांच कर स्टाफ को तुरंत स्ट्रेचर लाने को कहा। काफी देर तक स्ट्रेचर लेकर कोई नहीं आया।
विज्ञापन

इस दौरान दो कर्मचारी स्ट्रेचर पर दवाइयां रख कर वहां से जाते दिखे। उन्होंने भी स्ट्रेचर नहीं दिया और वह सीधे दवाई वितरण कक्ष की तरफ चले गए। जब स्ट्रेचर नहीं आया तो युवती के परिजनों ने विरोध जताते हुए कहा कि उन्हें अपनी बच्ची का उपचार यहां पर नहीं कराना है। सुबह से अस्पताल में आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी देर से लाइन में लगे हैं, लेकिन उन्हें सारी दवाई नहीं मिली। जिस अस्पताल में दवाई भी नहीं मिलती वहां पर उपचार कराने का क्या फायदा। इसी दौरान युवती को होश आया तो उसे अन्य लोगों की मदद से कुर्सी पर बिठाया गया। बाद में स्ट्रेचर आया तो उन्हाेंने स्टाफ को वापस भेज दिया। इसके बाद वह अपनी बेटी को वापस लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed