फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girl students are upset due to bus not stopping, taking help of tractor-trolley

Yamuna Nagar News: गीता को पढ़ने के साथ उसे जीवन में अपनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:07 PM IST
विज्ञापन
Girl students are upset due to bus not stopping, taking help of tractor-trolley
बिलासपुर। अहड़वाला के राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक समिति की ओर से बुधवार को गीता जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय के संस्कृत के अध्यापक समीर शास्त्री और राजकीय महाविद्यालय, अहड़वाला के हिंदी विभाग की डॉ. ममता मग्गो ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। समीर शास्त्री ने आधुनिक युग में गीता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हमें गीता को पढ़ने के साथ उसे जीवन में अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

प्राचार्या ने कहा कि श्रीमद्भगवत धार्मिक ग्रंथ होने के साथ हमें जीवन जीने की कला भी सिखाता है। आज के इस आधुनिक युग में हमें गीता के संदेश को अपनाने की आवश्यकता हैं। जिसमें बताया गया है कि हमें कर्म करना चाहिए और फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। वहीं, डॉ. ममता मग्गो ने आज के जीवन में गीता का महत्व विषय पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता के रचयिता महर्षि वेदव्यास हैं। गीता केवल उपदेश भरा ग्रंथ ही नहीं है बल्कि मानव इतिहास की सबसे महान सामाजिक, धार्मिक, दार्शनिक और राजनीतिक वार्ता भी है। संसार की समस्त शुभता गीता में निहित है। गीता का उपदेश जगत कल्याण का सात्विक मार्ग और परा ज्ञान का कुंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed