फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girl students are upset due to bus not stopping, taking help of tractor-trolley

Yamuna Nagar News: बस न रुकने से छात्राएं परेशान, ले रहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली का सहारा

Thu, 12 Dec 2024 01:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 12 Dec 2024 01:15 PM IST
विज्ञापन
Girl students are upset due to bus not stopping, taking help of tractor-trolley
बिलासपुर। साढौरा-बिलासपुर मार्ग पर गांव भील छप्पर के समीप स्थित नर्सिंग काॅलेज के समीप बस न रुकने से परेशान छात्राओं को थ्री व्हीलर, ट्रैक्टर ट्राली से लिफ्ट लेकर घर पहुंचना पड़ता है। छात्राओं ने कॉलेज के समीप बस स्टॉप बना कर बस रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन

साढौरा मार्ग पर स्थित नर्सिंग कालेज में बिलासपुर व आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों छात्राएं शिक्षण के लिए जाती हैं। लेकिन, कॉलेज के समीप हरियाणा रोडवेज व प्राइवेट समिति की बसें नही रुकती है। जिस कारण छात्राएं ट्रैक्टर ट्राली, बाइक पर लिफ्ट लेकर अपनी जान जोखिम में डालकर अपने घर वापिस आती हैं। जिस कारण सुबह व छुट्टी के समय लड़कियों का समय खराब होता हैं व दुर्घटना होने का भय बना रहता है। छात्रा आयुषी, जश्नप्रीत, तान्या, हरदीप कौर, राेमी, मन्नत सहित दर्जनों छात्राओं ने प्रशासन से भी मांग की है, वह परिवहन विभाग से बात करके छात्राओं के लिए समुचित व्यवस्था करे।
विज्ञापन


बोली छात्राएं, एक किमी दूर पहले उतार देती है बस
छात्राओं ने बताया कि सुबह जब वह काॅलेज में जाती हैं तो बस उनके कॉलेज के आगे नहीं रुकती उन्हें दो किलोमीटर आगे मारवा कलां के बस स्टॉप या कालेज से एक किलोमीटर पहले उतार दिया जाता है। जिसके कारण उनका अतिरिक्त समय लगता है। कई देरी होने के कारण शिक्षण संस्थान में प्रवेश नहीं करने दिया जाता है। जिस कारण उन्हें पैदल कालेज आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को छुट्टी के समय कॉलेज के आगे मेन सड़क पर घंटों खड़ी होकर बसों का इंतजार करतीं है। लेकिन सरकारी व निजी परिवहन की कोई बस नहीं रुकती है। छात्राओं की मांग हैं कि उनके कॉलेज के आगे रोडवेज व समिति परिवहन की बस रुकनी चाहिए ताकि वह समय पर स्कूल कॉलेज आ जा सके और उनका समय बर्बाद ना हो ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed