फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girl raped on the pretext of marriage

Yamuna Nagar News: किशोरी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Wed, 24 May 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage
किशोरी ने शादी का झांसा देकर एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी युवक व उसके परिवार के आठ लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फर्कपुर थाना क्षेत्र निवासी किशोरी ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कमल का उनके गांव में आना जाना था। आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने उससे शादी का वादा करके कई बार उसके साथ गलत काम किया। कई बार आरोपी उसे अपने घर भी लेकर गया। जहां उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन

इस बारे में कमल के परिवार के लोगों को भी पता था। वह पहले उसके बालिग होने की बात कहते थे। अब आरोपियों ने उसकी कमल से शादी करने से मना कर दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी युवक, उसके पिता, मां, भाई, बहन समेत आठ लोगों पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, साजिश रचने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed