फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girl raped by feeding intoxicants, Yamunanagar

नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Girl raped by feeding intoxicants, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ देकर युवक ने उसे अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में उसे नेहरू पार्क पर छोड़ दिया। शहर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 साल की लड़की बुधवार शाम करीब चार बजे घर से बिना बताए निकल गई। घर न लौटने पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वह अपनी पत्नी के साथ बेटी तलाश में नेहरू पार्क पहुंचे तो वहां उन्हें अपनी बेटी बैठी हुई मिली। उसके पास एक लड़का भी बैठा हुआ था।
विज्ञापन

उन्हें देखकर आरोपी युवक वहां से भाग गया। जब उन्होंने इस बारे में अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि आरोपी कशिश उसे नेहरू पार्क में मिला था। आरोप है कि उसने उसे बातों में बहला फुसलाकर कोई नशीली पदार्थ दे दिया। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर ले गया। जहां उसने उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को बताने पर आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह उसे नेहरू पार्क में छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed