फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girl kidnapped and raped at gunpoint

लड़की को अगवा कर बंदूक के बल पर दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped and raped at gunpoint
यमुनानगर। कार सवार तीन युवकों ने 11 साल की लड़की को अगवा कर लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने चलती कार में बंदूक की नोक पर उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी लड़की को नग्न हालत में खारवन रोड पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के समय लड़की के माता पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे। लौटने पर बच्चों ने लड़की के अपहरण की बात उसके माता पिता को बताई। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपी युवकों पर अपहरण, आर्म्स एक्ट व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुड़िया थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 मई को वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल में गया था। घर पर उसकी 11 व 13 साल की दो बेटियां व पांच साल का बेटा था। दोपहर करीब 12 बजे क्षेत्र के ही प्रशांत, वीरेंद्र व अंकिता उनके घर पर आए। आरोपियों ने बाहर से दरवाजा खटखटाया। उसकी 11 साल की बेटी ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही तीनों आरोपियों ने उनके घर में घुसकर छानबीन करनी शुरू कर दी। वह और उसकी पत्नी घर पर न मिलने पर आरोपियों ने तुरंत उसकी 11 साल की बेटी का मुंह दबाकर उसे अपनी कार में डाल दिया। आरोपी उसकी बेटी को कार में अगवा कर बुड़िया खारवन रोड पर ले गए। तभी वे भी घर पहुंच गए। उसके बच्चों ने उन्हें उसकी बेटी का अपहरण करने की बात बताई। वह तुरंत अपनी बाइक पर आरोपियों को खोजने निकला। खारवन रोड पर उसे आरोपियों की कार नजर आई। बुड़िया खारवन रोड वाया गढ़ी गांव के रास्ते पर आरोपियों ने बंदूक की नोक के बल पर उसकी बेटी से कार में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे नग्न हालत में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। उसकी बच्ची ने उन्हें आपबीती बताई। उसने बताया कि आरोपियों के हाथ में बंदूक थी। बंदूक दिखाकर उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद से वह दहशत में है। इस शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी अंकिता, प्रशांत व वीरेंद्र के खिलाफ अपहरण, आर्म्स एक्ट, पॉक्सो एक्ट केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। लड़की से दुष्कर्म तीनों आरोपियों ने किया या किसी एक ने यह जांच का विषय है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed