फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girl injured in accident dies in PGI, Yamunanagar

हादसे में घायल बच्ची ने पीजीआई में तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Girl injured in accident dies in PGI, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। गांव चंगनौली में निजी स्कूल की चपेट में आने से घायल हुई बच्ची आठ वर्षीय सोनाक्षी की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल बच्ची के पिता का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक लड़की के पिता सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर बस चालक अनुज के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में चंगनौली निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है । सोमवार दोपहर बाद करीब दो बजे वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार हो बिलासपुर के लिए चला था। उसकी लड़की पीछे बैठी थी। जब वे संखेडा चगनौली रोड पर बाल्मिकी बस्ती कुआं के पास पहुंचे तो उसके आगे-2 एक स्कूल बस जा रही थी। अचानक स्कूल बस के चालक ने अपनी बस को सड़क पर रोककर बिना हार्न दिये पीछे बैक कर दिया।
विज्ञापन

स्कूल बस ने पीछे से सीधी टक्कर उसकी मोटर साइकिल में मार दी। टक्कर लगते जो टक्कर लगते ही मै व मेरी लड़की सोनाक्षी मोटरसाइकिल सहित नीचे सड़क पर गिर गए। उसकी मोटर साइकिल बस के नीचे पिछले टायरों के बीच में फंस गई। हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टर ने उसकी बेटी को पीजीआई रेफर किया। जहां उपचार के दौरान उसकी बेटी की मौत हो गई। जबकि उसे अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने आरोपी बस चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed