फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   gilty

नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को 10 साल की सजा, कोर्ट ने 12 हजार का जुर्माना भी लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
gilty
यमुनानगर। नाबालिग लड़की को रोटी बनाने के लिए अपने घर बुलाकर दुष्कर्म करने के दोषी राशिद को एडीजे की कोर्ट ने दस साल की कैद और 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त सजा का प्रावधान किया गया है। करीब सवा तीन साल से मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी। पांच मार्च को कोर्ट ने राशिद को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन

पीड़ित लड़की ने छछरौली पुलिस को दिसंबर 2017 में शिकायत दी थी कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी दादी के पास रहती है। उनके पड़ोस में राशिद रहता है। राशिद की मां रिश्तेदारी में गई हुई थी। तब राशिद ने उसे अपने घर पर रोटी बनाने के लिए बुलाया। जब वह उसके घर गई तो उसने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद वह इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इस शिकायत पर पुलिस ने राशिद पर केस दर्ज किया था। कुछ दिनों बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। तब से मामला कोर्ट में विचाराधीन था। दोनों पक्षों के कई गवाहों की गवाहियां होने व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने पांच मार्च को राशिद को दोषी करार दिया था। अब उसे सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed