फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Geetika topped overall in Kurukshetra University

Yamuna Nagar News: गीतिका ने किया कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में ओवरऑल टॉप

Tue, 12 Sep 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Geetika topped overall in Kurukshetra University
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कालेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की छात्रा गीतिका ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेधा सूची में ओवर ऑल टॉप किया है। वहीं तीसरे सेमेस्टर की मेरिट सूची में दीवांशी कांबोज ने पहला, पलक ने दूसरा और पारूल ने तीसरा स्थान अर्जित कालेज का नाम रोशन किया है। प्रथम सेमेस्टर में स्नेहा ने दूसरा, नेहा ने तीसरा, साक्षी ने छठा स्थान अर्जित किया है।
कार्यवाहक प्रिंसिपल डा. मीनू जैन ने कहा कि कुवि की मेरिट सूची में टॉप कर छात्राओं ने प्रदेशभर में कॉलेज का नाम रोशन किया है। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने मेरिटोरियस स्टूडेंट्स, विभागाध्यक्ष परमेश कुमार व प्राध्यापिका पालय व वंशिका गुप्ता को बधाई दी।
विज्ञापन


पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष परमेश कुमार त्यागी ने बताया कि बीए-मॉस कम्यूनिकेशन की छात्रा गीतिका ने छठे सेमेस्टर में 87.8 प्रतिशत अंक (3000 में से 2635 अंक) अंक अर्जित किए हैं। तीसरे सेमेस्टर में दीवांशी कांबोज ने 81.4 प्रतिशत अंक (500 में से 407 अंक) प्राप्त कर कुवि की मेधा सूची में पहला स्थान अर्जित किया है। पलक ने 81.2 प्रतिशत अंक (500 में से 406 अंक) प्राप्त कर दूसरा और पारूल ने 78.2 प्रतिशत अंक (500 में से 394 अंक) प्राप्त कर तीसरा स्थान अर्जित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रथम सेमेस्टर में स्नेहा ने 74.6 प्रतिशत अंक (500 में से 373 अंक) प्राप्त कर कुवि की मेधा सूची में दूसरा स्थान अर्जित किया है। वहीं नेहा ने 74 प्रतिशत अंक (500 में से 370 अंक) प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि साक्षी ने 73 प्रतिशत प्राप्त कर छठा स्थान अर्जित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed