{"_id":"66469d1dc622a52708034454","slug":"gave-information-about-dengue-fever-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-119085-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डेंगू बुखार के बारे में जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डेंगू बुखार के बारे में जानकारी दी
Fri, 17 May 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 17 May 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर वीरवार को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए बैठक का आयोजन प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या मंगला की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान उप सिविल सर्जन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी डेंगू बुखार के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 100 से अधिक देशों डेंगू व चिकनगुनिया से प्रभावित होते हैं। राष्ट्रीय डेंगू दिवस बीमारी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष दिवस की थीम डेंगू प्रिवेंशन : ऑवर रिस्पांसिबिलिटी फॉर सेफर टूमोरो रखी गई है। डेंगू मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है, जो इन वायरस से संक्रमित होता है। यह मच्छर आमतौर पर दिन के समय काटता है तथा इसके लक्षण तीन से 14 दिनों के बाद विकसित होते हैं।
पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि डेंगू व चिकनगुनिया एक वायरल बीमारी है। यह मच्छर रुके हुए साफ पानी में ही पनपता है। उन्होंने सलाह दी कि प्रत्येक रविवार को अपने घर व आसपास में सूखा दिवस अर्थात ड्राई डे मनाएं। ड्राई डे के तहत सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों की साफ-सफाई करें ताकि उसमें पानी एकत्रित न हो। इन बीमारियों से बचने के लिए अपने आसपास गड्ढों को मिट्टी से भरवाएं, कहीं भी पानी एकत्रित न होने दें।
विज्ञापन
बुखार आने पर चिकित्सीय सलाह से ही दवा लें। स्वयं दवा न खाएं। डेंगू के कारण मरीज को आकस्मिक तेज बुखार होता है, अचानक तेज सिर दर्द होता है, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होता है। इसके साथ ही आंखों के पीछे भी दर्द होता है जो आंखें घुमाने पर बढ़ता है। इसके अलावा चिकनगुनिया होने पर बुखार के साथ-साथ जोड़ों में दर्द व सूजन होती है, कंपकंपी व ठंड के साथ बुखार व सिर दर्द होता है। इस मौके पर डॉ. विपुल गोयल, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी व सुपरवाइजर मौजूद रहे।