फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gautam dies due to cloud burst, Anuj missing in flow

Yamuna Nagar News: बादल फटने से गौतम की मौत, अनुज बहाव में लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
Gautam dies due to cloud burst, Anuj missing in flow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। केदारनाथ दर्शन के लिए गए बैंक कॉलोनी निवासी अनुज बादल फटने के कारण पानी के तेज बहाव में लापता हो गया, जबकि जगाधरी के बुडिया चुंगी निवासी गौतम की मौत हो गई। गौतम का शव यमुनानगर पहुंचने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के बाद से दोनों युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बैंक कॉलोनी निवासी सुमन चौहान ने बताया कि उसका लड़का अनुज टाटा मोटर्स में काम करता है। वह 30 जुलाई को अपने दोस्त गौतम के साथ बाइक पर केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे। 31 जुलाई को वह केदारनाथ पहुंच गए थे। जब उनकी अनुज व गौतम से बात हुई तो उन्होंने बताया था कि वह चढ़ाई कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें केदारनाथ में बादल फटने की सूचना मिली। इसके बाद से अनुज व गौतम से संपर्क नहीं हो पाया। जब उन्होंने केदारनाथ में बादल फटने की सूचना पर वहां के प्रशासन की ओर से दिए गए नंबरों पर संपर्क किया गया तो पता चला कि बादल फटने के कारण पानी के तेज बहाव में गौतम की मौत हो गई। जबकि अनुज अभी भी लापता है। परिजनों ने अनुज को ढूंढने में प्रशासन से सहयोग की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed