{"_id":"642de7398a862682a40c2eb4","slug":"gate-pass-cut-thorns-ready-could-not-be-procured-yamuna-nagar-news-c-18-1-82898-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गेट पास कटे, कांटे तैयार, नहीं हो सकी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गेट पास कटे, कांटे तैयार, नहीं हो सकी खरीद
Thu, 06 Apr 2023 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में बुधवार को गेहूं तो पहुंचा लेकिन नमी की मात्रा अधिक बताकर एजेंसियों के अधिकारियों ने खरीद नहीं की। मंडी के कर्मचारियों की तरफ से गेहूं के गेट पास काटे गए। किसान दिनभर खरीद के लिए अधिकारियों का इंतजार करते रहे लेकिन कोई नहीं आया। ऐसे में मजदूर मंडियों में गेहूं को सुखाते नजर आए।
अनाज मंडियों में बुधवार को तीन हजार क्विंटल से अधिक गेहूं पहुंच चुकाा। जगाधरी अनाज मंडी में तो नापतौल विभाग के कर्मचारी आढ़तियों के कांटों की जांच करते नजर आए। विभाग के सब इंस्पेक्टर मोनू ढिल्लो ने बताया कि सभी मंडियों में जाकर आढ़तियों के कांटों की जांच कर रहे है ताकि किसानों से जो गेहूं खरीदा जाए उसमें किसी तरह की गड़बड़ी न हो। जो मंडियां रह गई है उनमें भी जल्द जांच पूरी कर ली जाएगी। वहीं सरस्वतीनगर। अनाज मंडी में बारदाना न आने से गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। मंडी में मंगलवार से गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक खरीद न होने के कारण किसान परेशान हैं।
मंडी पहुंचे किसान गुरुदयाल सिंह, प्रेमचंद, ओमप्रकाश ने बताया कि वह गेहूं लेकर मंगलवार को आए थे। न कल खरीद हुई और न ही बुधवार को। सरकार एक अप्रैल से गेहूं खरीद के दावे तथा सब इंतजाम पूरे होने के दावे कर रही है। मार्केट कमेटी के ऑक्शन रिकॉर्डर चंद्रभान ने बताया कि दो दिन में 1913 क्विंटल की आवक हो चुकी है। बारदाना न आने की वजह से अभी खरीद शुरू नहीं हुई। मंडी में चार दिन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की खरीद है तथा दो दिन हैफेड खरीदेगी। किसानों व आढ़तियों ने शीघ्र खरीद शुरू करवाने की मांग की है।