फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Garji Anganwadi workers and helpers for pending demands

Yamuna Nagar News: लंबित मांगों के लिए गरजी आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Garji Anganwadi workers and helpers for pending demands
आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों की मांगों व समस्याओं को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की सदस्यों ने शुक्रवार को अर्जुन नगर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग की पीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यूनियन की तरफ से जिला प्रधान सुनीता की अध्यक्षता में पीओ बलजीत कौर को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव सुनीता करहेड़ा ने किया।
विज्ञापन

राज्य कमेटी की महासचिव बिजनेश राणा ने कहा कि सरकार ने पहले ही चार हजार आंगनबाड़ी केंद्र एनजीओ के हवाले कर अब 7200 बाल वाटिकाएं खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन बाल वाटिकाओं में तीन से छह साल तक के बच्चों को रखा जाएगा। सरकार एक साजिश के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करके आईसीडीएस विभाग पर ताला लगाकर वर्कर्स व हेल्पर्स के अलावा विभाग में छोटे कर्मचारी से लेकर बड़े अधिकारियों का रोजगार हड़पना चाहती है। हम सभी को अपने विभाग को बचाने के लिए एकजुट होकर सड़कों पर उतर कर संघर्ष करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी बनती है। इस मौके पर सीटू जिला प्रधान रामकुमार कांबोज, एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौदे, सदस्य कृष्ण सैनी, राजबीर पिंडोरा, आंगनबाड़ी से दया, किरण, कर्मजीत व शोभा उपस्थित रहे।
विज्ञापन



- बाल वाटिका के नाम पर आंगनबाड़ी केंद्रों से कोई छेड़छाड़ न हो।
- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के फार्म वर्कर की आईडी से ऑनलाइन करवाने के फैसले को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए।
- बिना संसाधन के ऑनलाइन काम का वर्कर पर दबाव न बनाया जाए।
- वर्ष 2021, 2022 की हड़ताल के दौरान की गई 100, 200 रुपये की कटौती का बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए।
- आंगनबाड़ी सेंटर के कार्य हेतु रजिस्टर, अलमारी, कुर्सी, मेज, झाड़ू, पोचे सामान दिया जाए।
- आंगनबाड़ी सेंटर का किराया बढ़ाने में 2014 की शर्त को हटाया जाए। आंगनबाड़ी केंद्र का किराया नियमित दिया जाए।
- आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्पर का मानदेय समय पर दिया जाए।
- खाली पड़े पदों पर वर्करों व हेल्पर की भर्ती की जाए।
- वर्दी की राशि दी जाए व फ्लेक्स फंड लागू किया जाए।
- ईंधन की राशि बढ़ाई जाए या विभाग द्वारा सिलेंडर भरवा कर दिया जाए। जब तक ऐसा नहीं किया जाता तब तक कच्चा राशन बंटवाने का प्रावधान किया जाए।
- ईंधन की राशि बढ़ाई जाए या विभाग द्वारा सिलेंडर भरवा कर दिया जाए। जब तक ऐसा नहीं किया जाता तब तक कच्चा राशन बंटवाने का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed