फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gangrape in Yamunanagar

यमुनानगर में गैंगरेप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gangrape in Yamunanagar
युवती ने चार युवकों पर उसका अपहरण कर गैंगरेप करने की शिकायत साढ़ौरा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह वारदात शनिवार देर रात की है। जहां चारों आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन

सढौरा थाना क्षेत्र के गांव की बीस वर्षीय युवती ने पुलिस को लिखित में दी शिकायत में बताया है कि वह शनिवार रात को सो रही थी। इस दौरान चार युवक घर में घुस आए। उन्होंने कपड़े से मुंह बंद कर दिया और उठाकर पास की आंगनवाड़ी में ले गए। जहां पर चारों ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। चिल्लाने की कोशिश की तो उन्होंने उसे पीटा और मुंह बंद कर दिया। रात भर उसके साथ बर्बरता की। सुबह चार बजे वह वहां से भाग निकली। घर पहुंचकर उसने परिजनों को बताया। सूत्रों का कहना है कि तीन युवक पास की डेहा बस्ती और एक हरिजन बस्ती का है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है। लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। थाना प्रभारी रतन लाल यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही चारों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed