{"_id":"64233f5c112f251f8305d6a4","slug":"fury-among-the-villagers-for-not-getting-the-land-contract-yamuna-nagar-news-c-18-1-74818-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भूमि का ठेका नहीं मिलने पर ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भूमि का ठेका नहीं मिलने पर ग्रामीणों में रोष
Wed, 29 Mar 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
नया सेक्टर बसाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से गांव रटौली की जमीन अधिकृत की गई थी। प्राधिकरण ने सेक्टर विकसित होने तक जमीन ठेका देने का अनुबंध किया था। कुछ समय यह ठेका नहीं मिला। इसे लेकर मंगलवार को गांव रटौली के लोग डीसी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे। लोगों ने डीसी से उन्हें भूमि का ठेका दिलवाने की मांग की।
रटौली निवासी अवतार सिंह, हरपाल सिंह, बोबी, गुरजिंद्र सिंह, पवनदीप सिंह, दीदार सिंह, दलजीत सिंह, गुरमीत सिंह, रविंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, सतबीर राणा, चरणजीत सिंह सहित अन्यों ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-13 बसाने के लिए रटौली गांव की भूमि अधिग्रहण की थी। इस दौरान प्राधिकरण ने अनुबंध किया था कि जब तक सेक्टर विकसित नहीं होगा, तब तक उन्होंने ठेके पर जमीन देकर खेती करने दी जाएगी। प्राधिकरण की ओर से 2011 से ही ठेका नहीं दिया जा रहा है।
इसके लिए ग्रामीण कई बार प्राधिकरण में गुहार लगा चुके हैं। कई लोगों को पांच साल से ठेका नहीं मिला है। ग्रामीणों ने कहा इस बारे एक मार्च को भी प्रशासन से गुहार लगाई थी। परंतु इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि यह भूमि खाली है और भी सेक्टर नहीं कटा है। प्राधिकरण की ओर अनुबंध पर अमल नहीं किया जा रहा है। डीसी ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।