फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fund not received for district level science exhibition, work stuck

Yamuna Nagar News: जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए नहीं मिला फंड, अटके काम

Wed, 16 Oct 2024 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 16 Oct 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Fund not received for district level science exhibition, work stuck
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय स्कूलों में विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता करवाने के आदेश दिए गए हैं। आदेशों के बाद जिला विभाग के अधिकारी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। परंतु, विभाग आदेश पत्र जारी कर प्रतियोगिता के लिए राशि देना शायद भूल गया है। विभाग की ओर से जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए एक रुपया नहीं जारी किया है जबकि खंड स्तर की प्रतियोगिता के लिए आधी ही राशि दी है।
आधी राशि का अधिकारी इंतजार कर रहे हैं, ताकि प्रतियोगिता सही तरीके से करवाई जा सके। बता दें कि इस राशि से खंड और जिला विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार दिया जाता है। विभाग की ओर से खंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 15000 रुपये और जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए एक लाख रुपये दिए जाते हैं। परंतु, विभाग ने खंड के लिए अभी मात्र 8000 रुपये जारी किए हैं। वहीं, जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुछ भी जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

आदेशानुसार बिलासपुर खंड ने बुधवार (आज), 18 अक्टूबर को छछरौली और 21 अक्टूबर को सरस्वतीनगर खंड ने प्रतियोगिता करवाने की जानकारी जिला कार्यालय से साझा की है। अधिकारियों ने अपना शेड्यूल की जानकारी तो दे दी है लेकिन उन्हें अब फंड की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि अधिकारियों को शेष फंड का इंतजार है। बिलासपुर खंड में यह प्रतियोगिता बुधवार 16 अक्टूबर को करवाई जानी प्रस्तावित है लेकिन फंड की कमी से काम अटक गए हैं। विभाग की ओर से जारी राशि से ही विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि दी जाती है। इस फंड में तीन हजार रुपये विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार के रूप में दिए जाते हैं जबकि शेष से सामग्री व अन्य तैयारी की जाती है। संवाद

फंड के बाद बनेगी रूपरेखा

विभाग ने खंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 15000 में से आठ हजार रुपये दिए हैं। जबकि जिलास्तर के लिए विभाग ने कुछ भी नहीं दिया है। जिलास्तर की आने वाली राशि से ही विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार दिया जाता है। जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए एक लाख रुपये दिए जाते हैं।
इस एक लाख रुपये में से 40 हजार रुपये विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में बांटे जाते हैं जबकि शेष राशि से रिफ्रेशमेंट सहित अन्य तैयारियां की जाती है। विभाग ने खंड के लिए आधी राशि जारी की है, लेकिन जिलास्तर के लिए अभी कुछ नहीं दिया है। विभाग की ओर से राशि जारी होने के बाद ही जिलास्तरीय प्रतियोगिता की तिथि पक्की की जाएगी। राशि आने में जितना समय लगेगा, प्रतियोगिता उतनी ही देरी से शुरू होगी।


वर्जन
विभाग की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता करवाई जा रही है। खंड स्तर के लिए 15000 रुपये दिए जाते हैं लेकिन अभी आठ हजार रुपये ही जारी किए गए हैं। जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए एक लाख रुपये दिए जाते हैं लेकिन अभी तक कोई राशि जारी नहीं की गई है। राशि जारी होने के बाद जिलास्तरीय प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विशाल सिंघल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed