फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Frustrated with the financiers, a person jumped into the canal

Yamuna Nagar News: फाइनेंसरों से परेशान व्यक्ति ने नहर में लगाई छलांग

Wed, 30 Aug 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Frustrated with the financiers, a person jumped into the canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। हमीदा हेड से पश्चिमी यमुना नहर में शर्मा कालोनी निवासी 40 वर्षीय गगनदीप ने बुधवार को छलांग लगा दी। उसकी बाइक नहर किनारे मिली है। उसकी पत्नी दीपिका ने पांच फाइनेंसरों पर पति को परेशान करने और गाली गलौज का आरोप लगाया है। देर शाम तक गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे, उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। शहर थाना पुलिस पुलिस ने मामले पांचों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शर्मा कॉलोनी निवासी दीपिका ने बताया कि उनके पति गगनदीप ने सोनू कालड़ा, मिंटू चावला, राजीव, डब्बू व फव्वारा चौक के पास रहने वाले अन्य फाइनेंसर से ब्याज पर पैसे उधार लिए थे। सोनू को उसके पति प्रति माह तीन हजार रुपये ब्याज, राजीव व मिंटू को प्रति सप्ताह 1500 रुपये ब्याज की किस्त देते थे। फव्वारा चौक वाले फाइनेंसर को 7500 रुपये प्रति सप्ताह किस्त दे रहे थे।
विज्ञापन

बीच में फाइनेंसरों की किस्त टूट रही थी। इस वह उसके पति को धमकाते थे। कई बार उसके साथ गाली गलौज कर चुके थे। इस वजह से उसके पति गगनदीप काफी परेशान रहते थे। दीपिका ने बताया कि बुधवार सुबह उसके पति घर से बिना बताए निकल गया था। कुछ देर बाद उसके पति ने किसी राहगीर से मोबाइल लेकर घर फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसने फाइनेंसरों से परेशान होने की बात बताई। फाइनेंसरों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही थी। जब तक वह के लोग पहुंचते। वह नहर में छलांग लगा चुके थे। उन्होंने उसकी उसकी नहर में तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। देर शाम तक परिजन गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई पता नहीं लगा।


व्यक्ति के नहर में डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे व्यक्ति की तलाश की जा रही है। मामले में नहर में डूबे गगनदीप की पत्नी की शिकायत पर आरोपी फाइनेंसरों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - पृथ्वी सिंह, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed