फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   frogery

Yamuna Nagar News: बिजली कनेक्शन कटने का डर दिखाकर एप डाउनलोड करा खाते से निकाले 7fr

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
frogery
बिलासपुर। साइबर ठगों ने बिजली कनेक्शन कटने का डर दिखाकर महिला के मोबाइल पर एप डाउनलोड कराकर उसके खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। ठगों ने बिजली बिल अपडेट न होने की बात कहकर महिला को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उसके साथ ठगी की।
विज्ञापन

अजीजपुर कलां निवासी वैशाली गर्ग ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक दिसंबर को उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने उसे कहा कि उनका बिजली का कनेक्शन जल्द ही कट जाएगा क्योंकि, उसने अपने बिजली के बिल को अपडेट नहीं किया। आरोपी ने उसे 11 रुपये भेजकर बिल अपडेट करने की बात कही। इससे पहले आरोपी ने उसे अपने मोबाइल पर एक एप डाउनलोड करने को बोला। आरोपी की बातों में आकर उसने अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड कर लिया। एप डाउनलोड करते ही उसके खाते से 70 हजार रुपये निकल गए। आरोप है कि यह रुपये आरोपी ने एप की सहायता से उसके खाते से निकाले। जब उसने इस संबंध में आरोपी से बातचीत की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

खुद के साथ ठगी होने का अहसास होने पर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एएसआई दलबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed