फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Free vaccine will be available to protect adolescent girls from cervical cancer

Yamuna Nagar News: किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा देने के लिए लगेगा मुफ्त टीका उपलब्ध

Sat, 28 Feb 2026 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 28 Feb 2026 03:32 AM IST
विज्ञापन
Free vaccine will be available to protect adolescent girls from cervical cancer
जिला सचिवालय में टीकाकरण को लेकर बैठक लेतीं डीसी प्रीति। विभाग
यमुनानगर। देशव्यापी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ 28 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में भी एचपीवी टीकाकरण अभियान की औपचारिक शुरुआत 28 फरवरी को प्रातः 12 बजे मुकुंद लाल जिला अस्पताल में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा द्वारा की जाएगी। अभियान जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के संयुक्त प्रयासों से संचालित किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को जिला सचिवालय में डीसी प्रीति ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करना और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक पात्र किशोरी को केवल एक ही खुराक दी जाएगी और अभियान तीन माह में पूरा किया जाएगा। टीकाकरण प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में किया जाएगा। टीकाकरण सत्र जिला अस्पताल से लेकर पीएचसी स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से किशोरियों को टीकाकरण स्थल तक लाया जाएगा, जिसमें शिक्षकों और फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। डिप्टी सिविल सर्जन चारु कालरा ने बताया कि कम से कम एक चिकित्सा अधिकारी हर सत्र में उपस्थित रहेंगे। निर्धारित आयु सीमा से बाहर की किशोरियां, जिनके पहले से टीके की खुराक ली जा चुकी हो या जिन्हें टीके से गंभीर एलर्जी हो तथा मध्यम या गंभीर बीमारी में स्वस्थ होने तक टीकाकरण स्थगित रहेगा। टीकाकरण से पूर्व ओटीपी आधारित सहमति ली जाएगी और अभिभावकों की लिखित सहमति भी स्वीकार की जाएगी। स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed