फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Free CT scan facility became a boon

Yamuna Nagar News: मुफ्त सीटी स्कैन की सुविधा बनी वरदान

Sun, 02 Mar 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Free CT scan facility became a boon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर में मुफ्त में मिलने वाली सीटी स्कैन की सुविधा जरूरतमंदों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 2017 से जब से अस्पताल में सीटी स्कैन शुरू हुआ है तब से अब तक 58056 लोग इसका फायदा उठा चुके हैं। जिन लोगों ने मुफ्त में इस योजना से उपचार कराया है उन्हें छह करोड़ नौ लाख रुपये से ज्यादा की बचत हुई है।
यही वजह है कि सीटी स्कैन कराने के लिए अस्पताल में हर समय मरीजों की लाइन लगी रहती है। जिला नागरिक अस्पताल में पीपी मोड में मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने मणिपाल हेल्थमेप सीटी स्कैन सेंटर से अनुबंध कर रखा है। वर्ष 2017 में अस्पताल परिसर में सीटी स्कैन सेंटर का शुभारंभ हुआ था।
विज्ञापन

सरकार के आदेशानुसार सात केटेगरी जिनमें बीपीएल, अनुसूचित जाति, दिव्यांग, ईडब्ल्यूएस, सड़क हादसों, हरियाणा सरकार के कर्मचारी, पेंशनर, स्वतंत्रता सेनानियों पर आश्रितों और जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है उनके सीटी स्कैन मुफ्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2024 में इसमें हुए सीटी स्कैन के तो सारे रिकॉर्ड ही टूट गए। सालभर में 10092 लोगों के सीटी स्कैन हुए। सीटी स्कैन से शरीर की छोटी से छोटी बीमारी भी पकड़ में आ जाती है। यमुनानगर में सीटी स्कैन के वैसे तो 10 प्राइवेट सेंटर भी हैं। जिनमें सिर, छाती व पीएनएस के लिए 1500 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक लिए जाते हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मणिपाल हेल्थमेप सीटी स्कैन सेंटर के सहयोग से यही सुविधा आधे से भी कम रेट पर उपलब्ध कराई जा रही है। नागरिक अस्पताल में सिर का सीटी स्कैन 920 रुपये, छाती का 1850 रुपये व पीएनएस का 980 रुपये में किया जा रहा है।
मणिपाल हेल्थमेप सीटी स्कैन के सेंटर मैनेजर मंदीप सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के आदेशानुसार सात केटेगरी को मुफ्त में सीटी स्कैन की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। खास बात यह है कि अस्पताल में डॉक्टर से रेफर होने के बाद 24 घंटे में किसी भी वक्त आकर लोग सीटी स्कैन करवा सकते हैं। सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह व जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डाॅ. नवजोत किरन खुद इस पर निगरानी रखते हैं।

 पीएमओ डॉ. नवजोत किरन का कहना है कि हरियाणा सरकार लोगों को ज्यादातर सुविधाएं मुफ्त में मुहैया करवा रह है। सीटी स्कैन भी उनमें से एक है। प्राइवेट सेंटर में सीटी स्कैन कराने पर काफी पैसा देना पड़ता है। इसमें और बेहतरी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed