फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

सेवानिवृत्त महिला कर्मी के खाते से निकाले एक लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
fraud
हेल्थ डिपार्टमेंट से सेवानिवृत महिला कर्मचारी के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने एक लाख रुपये निकाल लिए। महिला का कहना है कि न तो उसे कोई कॉल आई और न ही उसने किसी को अपना एटीएम दिया। लेकिन फिर भी उसके खाते से नकदी गायब मिली। हालांकि एटीएम से 22 सितंबर को निकलवाई थी। उसके बाद से ही उसके अकाउंट से चार बार नगदी निकाली गई। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

भारत सेवक नगर कॉलोनी निवासी महिंद्र कौर ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हेल्थ डिपार्टमेंट से सेवानिवृत है। उसका एसबीआई बैंक में अकाउंट है। बीती 22 सितंबर को वह एटीएम से पैसे निकालने गई। उसने एटीएम से बीस हजार रुपये निकाले और घर आ गई। इसके बाद 23 सितंबर को उसके खाते से 20 हजार रुपये की नकदी निकली। इसके बाद 24 सितंबर को भी उसके खाते से अज्ञात ने 20 हजार रुपये निकलवा लिए। 25 सितंबर सुबह के टाइम उसके खाते से 20 हजार रुपये व दोपहर बाद 40 हजार रुपये दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। उसे जब इस बारे जानकारी मिली तो उसने घटना की सूचना बैंक अधिकारियों व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed