{"_id":"5ff1ffa68ebc3e3e7d7238fe","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-knl56415244","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक दोस्त ने पहले बनाएं संबंध, फिर वीडियो वायरल की धमकी देकर ऐंठे डेढ़ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक दोस्त ने पहले बनाएं संबंध, फिर वीडियो वायरल की धमकी देकर ऐंठे डेढ़ लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती करना युवती के लिए दुखदायी साबित हुआ। फेसबुक फ्रेंड ने पहले उसे अपने जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया। फिर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। शहर की एक युवती से दुष्कर्म करने व डेढ़ लाख रुपये ऐंठने के आरोपी राजस्थान के चूरू निवासी राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना पुलिस व सीआईए वन की संयुक्त टीम आरोपी को पुणे से गिरफ्तार करके लाई। आरोपी ने सोशल मीडिया पर बातचीत कर शहर की एक युवती को अपने जाल में फंसाया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है।
महिला थाना प्रभारी सोमवती ने बताया कि 29 दिसंबर को महिला थाने में आकर युवती ने बयान दर्ज कराए कि उसकी फेसबुक पर राजस्थान के चूरू निवासी युवक से दोस्ती हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमका कर उसे डेढ़ लाख से अधिक रुपये ऐंठ लिए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी राकेश के खिलाफ केस दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद महिला थाना से एएसआई मीना, हेड कांस्टेबल रीना, सीआईए वन के सब इंस्पेक्टर राजकुमार व बृजपाल विमान से पुणे पहुंचे। पुणे पुलिस की सहायता से आरोपी को ट्रांसपोर्ट नगर थाना निकडी से गिरफ्तार करके यमुनानगर लाए। जांच टीम के मुताबिक आरोपी ने 29 दिसंबर को धमका कर पीड़िता से पांच हजार रुपये अपने खाते में जमा करवाए। इतना ही नहीं आरोपी पीड़िता की मां को धमका रहा था कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती। गिरफ़्तारी के दिन भी वह पीड़िता और उसके परिवार को धमका रहा था, लेकिन उसे क्या पता था पुलिस उसे इतनी जल्दी काबू कर लेगी। उधर पीड़िता ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी, महिला थाना पुलिस व
महिला थाना प्रभारी सोमवती का कहना है कि आरोपी का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया। आरोपी सेरुपयों की बरामदगी की जानी है।