{"_id":"5fca89338ebc3ecf7771148a","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-knl53084713","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवांस के नाम पर हड़पे 35 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवांस के नाम पर हड़पे 35 लाख रुपये
विज्ञापन
पाबनी स्थित करीब 52 कनाल चार मरले जमीन को दो महिलाओं ने 34 लाख प्रति एकड़ के हिसाब से सौदा कर जगाधरी की नारायणगढ़ कॉलोनी निवासी जितेंद्र से ब्याने के तौर पर 35 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। जब जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई तो जितेंद्र ने अपने स्तर पर जांच की। जांच में आरोपी महिलाओं ने जमीन पहले से किसी अन्य महिला को बेची हुई मिली। जितेंद्र ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर जगाधरी पुलिस ने नारायणगढ़ के पंजलासा निवासी वीना, मंजू और कुरुक्षेत्र के गांव भिवानी खेड़ा निवासी रजनी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुड़िया चौक स्थित नारायण कॉलोनी निवासी जितेंद्र ने शहर जगाधरी पुलिस को शिकायत दी में बताया कि अंबाला के नारायणगढ़ क्षेत्र के पंजलासा निवासी वीना और मंजू ने उसे बताया था कि उनकी पाबनी कला में 52 कनाल, चार मरले जमीन है। वे उसे बेचना चाहती हैं। साल 2016 में उसने उस जमीन का 34 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सौदा कर लिया था। वहीं 35 लाख रुपये बयाना के तौर पर दे दिए थे। रजिस्ट्री की तारीख भी तय कर ली गई थी। कई माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उन्हें न तो कब्जा दिया और न ही रजिस्ट्री कराई। उन्होंने आरोपियों से कई बार इस संबंध में बातचीत की, लेकिन आरोपी हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर उससे टाल मटोल करते रहे। उन्होंने बताया कि यह जमीन उन्होंने जगदीप से खरीदी थी। जबकि जगदीप ने आरोपियों को कभी इस जमीन पर कब्जा न होने की बात कही। वहीं इसके बाद जांच में पता चला कि इस जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराकर उसका सौदा किया गया। कई जगह इसका सौदा किया गया। वहीं बाद में यह जमीन गांव भिवानी खेड़ा निवासी रजनी को बेची गई। इस तरह से उनके साथ धोखा किया गया। उसने इसकी शिकयत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपी महिलाओं वीना, मंजू व रजनी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
शहर जगाधरी थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि मामले में तीनों महिलाओं पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।