फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

मां ने 5.60 लाख रुपये में नाबालिग बेटी को बेचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
fraud
शहर की एक कॉलोनी में एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को रोहतक के एक व्यक्ति को पांच लाख 60 हजार रुपये में बेच दिया। खरीददार ने किशोरी को अपने जिला रोहतक के गांव धामड़ में ले जाकर उसकी शादी मंदिर में गांव के ही 40 वर्षीय व्यक्ति से करा दी। मामला चाइल्ड लाइन रोहतक के पास पहुंचा, तो किशोरी को रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति रोहतक की चेयरमैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिला रोहतक के गांव धामड़ निवासी झासु ने पुराना हमीदा निवासी महिला से उसकी 17 वर्षीय बेटी को 5 लाख 60 हजार रुपये में खरीदा। इसके बाद आरोपी झासु किशोरी व उसकी सहेली की बहन को अपने साथ धामड़ ले गया। जहां आरोपी ने एक मंदिर में ले जाकर किशोरी की शादी गांव के ही 40 वर्षीय विक्रम के साथ कर दी। जब चाइल्ड लाइन को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बाल कल्याण समिति रोहतक को इस बारे सूचित किया। दोनों टीमों ने गांव में पहुंचकर जब जांच की तो पता चला कि आरोपी किशोरी को यमुनानगर की एक कॉलोनी से खरीद कर लाए हैं। उसके साथ एक 12 वर्षीय बालिका भी है। आरोपियों ने 17 साल की किशोरी की जबरन शादी करवाई की। टीम ने किशोरियों को रेस्क्यू कर आरोपियों के चंगुल से मुक्त करवाया।
विज्ञापन

आरोपियों के चंगुल से मुक्त करवाने के बाद बाल कल्याण समिति ने किशोरी की काउंसलिंग की। उसने बताया कि आरोपी झासू, विक्रम और उसके परिवार के दो सदस्यों के साथ यमुनानगर में आए थे। यहां पर उसकी मां को झासू ने 5 लाख 60 हजार रुपये दिए। जिसके बाद उसको और उसकी सहेली की 12 वर्षीय बहन के साथ रोहतक भेज दिया गया। वहां मंदिर में विक्रम ने उसकी मांग भरी और शादी कर ली। अन्य लोगों के दबाव में किशोरी से भी विक्रम को जयमाला पहनानी पड़ी। इसके बाद से वह दोनों आहत हैं और अपने घर जाना चाहती हैं। मामले की सूचना सदर थाना रोहतक में दी गई। इस मामले में रोहतक सदर में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को यमुनानगर ट्रांसफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने जिला रोहतक के गांव धामड़ निवासी झासु, विक्रम व हमीदा निवासी किशोरी की मां को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ धारा 366ए, 370, चिल्ड्रन मैरिज प्रोविजन एक्ट 2006 व 81 जेजे एक्ट 2015 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीदा चौकी प्रभारी शमशेर सिंह का कहना है कि मामले में तीन आरोपियों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed