{"_id":"5f6793098ebc3ef476619bb4","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-knl44867430","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांबे की पत्तियों की जगह पत्थर की पत्तियां थमाकर दुकानदार को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांबे की पत्तियों की जगह पत्थर की पत्तियां थमाकर दुकानदार को ठगा
विज्ञापन
गांव खेड़ी लक्खासिंह में अज्ञात ठगों ने एक बर्तनों की दुकान चलाने वाले दुकानदार से तांबे की पत्तियां बेचने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिये। लाखों रुपये में खरीदी गई तांबे की पत्तियां पत्थर की निकलीं। मामला तीन वर्ष पुराना है। पुलिस ने अब वर्षों बाद दुकानदार से हुई लाखों रुपये की हेराफेरी के मामले को लेकर अज्ञात ठगों के विरुद्ध जालसाजी का मामला दर्ज किया है।
गांव रामगढ़ निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव खेड़ी लक्खासिंह में बर्तनों वगैरह की दुकान चलाता है। 11 अक्तूबर 2017 को उसके पास एक व्यक्ति ने फोन किया कि उसके पास तांबे की पत्तियां हैं। इन पत्तियों को वह फुट में बेचना चाहता है। जिसके बाद वह व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और उसने तांबे की कुछ पत्तियां उसे दिखाई। उसने उन पत्तियों को 120 रुपये प्रति पीस के हिसाब से खरीद लिया। उसके 2 दिन बाद 2 आदमी उसकी दुकान पर व्यापारी बन कर आये और उन्होंने तांबे की पत्तियां खरीदने की बात कहीं। उन्होंने 10 तांबे की पत्तियों को 140 रुपये प्रति पीस के हिसाब से खरीद लिया। उन्होंनेे कहा कि उसके पास ऐसी जितनी भी पत्तियां हो वह उसे इस दाम पर खरीद लेंगे। अज्ञात लोगों ने उसे अपना मोबाइल नंबर दिया और चले गये। अगले दिन राजेश नाम का व्यक्ति उनके पास आया और उन्हे 3100 तांबें की पत्तियां उसे खरीदने को कहा। जिस पर उसने 3 लाख 72 हजार रुपये में सभी तांबे की पत्तियां खरीद ली। अगले दिन उसने उन व्यापारियों के दिये हुए नंबर पर फोन किया जिन्होंने उससे तांबे की पत्तियां खरीदने की बात कही थी। लेकिन दिया हुआ नंबर बंद आया। उसने उन तांबे की पत्तियों को कही ओर बेचना चाहा तो चैक करने पर पता चला कि यह सारी पत्तियां पत्थर की है। जिसके बाद उसने राजेश नाम के व्यक्ति को फोन करना चाहा तो उसका भी नंबर बंद आया। अज्ञात लोगों ने मिलीभक्ति करके दुकानदार से लाखों रुपये की राशि हड़पने पर पुलिस ने राजेश कुमार व अन्य के विरुद्ध जालसाजी का मामला दर्ज किया है।