फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dental X-rays are not being performed at the district hospital

Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में नहीं हो रहा दांतों का एक्सरे

Fri, 28 Aug 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dental X-rays are not being performed at the district hospital
 जिला नागरिक अस्पताल में डेंटिस्ट के केबिन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में तीन डेंटिस्ट होने के बावजूद मरीजों को दांतों के एक्सरे की सुविधा नहीं मिल रही है। अस्पताल में यह सुविधा काफी समय से बंद पड़ी है। दांतों की जांच और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
दांतों की कई बीमारियों और समस्याओं का सही पता लगाने के लिए एक्सरे जरूरी होता है। एक्सरे से यह भी पता लगाया जा सकता है कि दांत की जड़ कितनी गहराई तक है और उसके आसपास किस तरह की समस्या है। खासकर दांत निकालने से पहले कई मामलों में एक्सरे करवाना जरूरी होता है। इससे डॉक्टर को दांत की जड़ की गहराई और उसकी स्थिति का पता चल जाता है।
विज्ञापन

इसके आधार पर दांत निकालने की प्रक्रिया तय की जाती है। एक्सरे के बिना उपचार करने में कई बार परेशानी आ सकती है। चांदपुर निवासी सचिन ने बताया कि उसके दांत में दर्द था। वह जिला अस्पताल में गया तो दंत चिकित्सक ने एक्सरे लिख दिया। अस्पताल में एक्सरे कराने गया तो वहां से कहा गया कि यह एक्सरे तो बाहर से ही करवाना पड़ेगा। इसी तरह विनोद ने बताया कि डॉक्टर ने दांत का एक्सरे करवाना था, लेकिन मजबूरन बाजार में प्राइवेट सेंटर से करवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी केंद्रों में खर्च हो रहे 500 रुपये
अस्पताल में सुविधा बंद होने के कारण मरीजों को निजी एक्सरे केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। वहां दांतों का एक्सरे करवाने के लिए करीब 500 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। कुछ मामलों में मरीजों से इससे अधिक राशि भी ली जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह खर्च परेशानी का कारण बन रहा है। मरीजों का कहना है कि वे सरकारी अस्पताल में कम खर्च में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल में एक्सरे की सुविधा नहीं मिलने के कारण उन्हें निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है। पहले अस्पताल में डॉक्टर से जांच कराने के बाद एक्सरे के लिए बाहर जाना पड़ता है और रिपोर्ट लेकर दोबारा अस्पताल आना पड़ता है। इससे मरीजों का समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं।

वैसे तो जिला अस्पताल में अन्य बीमारियों का पता लगाने के लिए एक्सरे की सुविधा है। लेकिन कई बार दांतों की माइनर दिक्कत जानने के लिए भी एक्सरे कराना होता है। इसलिए मरीज को बाहर से एक्सरे कराना पड़ता है। दांत संबंधित सभी एक्सरे हो सके इसके लिए मुख्यालय को लिखा जाएगा। - डॉ. जितेंद्र सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed