{"_id":"6a909614be54b0d86807ef47","slug":"old-system-in-new-pos-machines-hinders-ration-distribution-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-161942-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नई पीओएस मशीन में पुराना सिस्टम राशन वितरण में रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नई पीओएस मशीन में पुराना सिस्टम राशन वितरण में रोड़ा
Fri, 28 Aug 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
गांव तेजली के राशन डिपो में लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक कुमार
यमुनानगर। सरकारी राशन लेने के लिए डिपो पर पहुंच रहे उपभोक्ताओं को नई (पॉइंट ऑफ सेल) पीओएस मशीन परेशानी का सबब बन रही है। मशीन में नेटवर्क की समस्या के चलते फिंगरप्रिंट स्कैन नहीं हो रहे हैं। मशीन और इलेक्ट्रॉनिक कांटे के बीच तालमेल नहीं बैठने के कारण वितरण की प्रक्रिया भी धीमी हो गई है। हालात यह हैं कि दिनभर में केवल 10 से 15 उपभोक्ताओं को ही राशन मिल पा रहा है।
डिपो संचालकों के अनुसार पहले 2जी तकनीक वाली पीओएस मशीनों से राशन वितरण किया जाता था। अब विभाग की ओर से 4जी मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं, लेकिन इनमें भी नेटवर्क और सर्वर की समस्या बनी हुई है। फिंगरप्रिंट स्कैन करने के बाद मशीन पर नेटवर्क संबंधी समस्या दिखाई देने लगती है। इसके अलावा राशन की तौल के बाद मशीन से पर्ची निकालने में भी परेशानी आ रही है।
द राशन डिपो वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान सुशील मित्तल ने बताया कि पूरे हरियाणा में पीओएस मशीनों के सर्वर और नेटवर्क की समस्या सामने आ रही है। पुरानी मशीनों में वर्जन 3.2 था और नई मशीनों में भी यही वर्जन उपलब्ध करवाया गया है। इंटरनेट कनेक्टिविटी खराब होने से मशीनें सही ढंग से काम नहीं कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो डीसी और डीएफएससी कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
गांव तेजली के डिपो पर राशन लेने पहुंची कुसुम देवी ने बताया कि वह सुबह ही राशन लेने के लिए पहुंच गई थीं। काफी देर तक इंतजार करने और मशीन पर कई बार प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद उन्हें राशन नहीं मिल सका। आखिरकार उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ा।
प्रमाली देवी ने बताया कि वह घर का राशन लेने डिपो पर पहुंची थीं। मशीन में कई बार फिंगरप्रिंट स्कैन करवाया, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। मशीन से पर्ची निकलने में भी परेशानी हुई और कई बार मशीन बीच में ही बंद हो गई। इससे काफी समय तक इंतजार करना पड़ा।
इंतजार अली ने बताया कि वह कई दिनों से राशन लेने के लिए डिपो के चक्कर लगा रहे हैं। राशन की तौल करवाने के बाद मशीन में दिक्कत आने लगती है। कई बार फिंगरप्रिंट स्कैन कराने के बावजूद राशन नहीं मिल पाता। मशीन और कांटे का तालमेल ठीक नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है।
बंतो देवी ने कहा कि नई मशीन आने के बाद से परेशानी बढ़ गई है। पहले वाली मशीन से राशन वितरण जल्दी हो जाता था और डिपो पर भीड़ भी नहीं लगती थी। अब राशन लेने के लिए लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सरकार और विभाग को जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए।
डिपो संचालक इंस्पेक्टर को दें सूचना : डीएफएससी
डीएफएससी नितिश सिंगला ने बताया कि उन्हें किसी डिपो होल्डर ने मशीनों में आ रही समस्या की जानकारी नहीं दी है। यदि किसी मशीन में दिक्कत आ रही है तो डिपो होल्डर को अपने क्षेत्र के इंस्पेक्टर को इसकी सूचना देनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। नेटवर्क की समस्या होने पर मशीनों को अपडेट करवाने की आवश्यकता होती है।