{"_id":"6a70edcd6aa573bfc80c4b7a","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-160666-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ऋण दिलाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ऋण दिलाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख की ठगी
Tue, 04 Aug 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र निवासी युवक ने 50 लाख रुपये का ऋण दिलाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर छछरौली थाना पुलिस ने करनाल निवासी आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सरस्वतीनगर निवासी 35 वर्षीय अमन सैनी ने बताया कि उनकी पहचान करनाल जिले के इंद्री थाना क्षेत्र के गांव सातोड़ी निवासी मनजीत उर्फ सोनू से हुई थी। आरोपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह 50 लाख रुपये का ऋण आसानी से स्वीकृत करा देगा। ऋण की प्रक्रिया पूरी कराने और विभिन्न औपचारिकताओं का हवाला देकर आरोपी ने उनसे अलग-अलग समय पर रकम लेनी शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने अगस्त से दिसंबर 2025 के बीच उनसे कुल 3.50 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी न तो लोन स्वीकृत कराया गया और न ही उनकी रकम वापस लौटाई गई। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इसके बाद खुद को ठगा महसूस होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद करनाल के इंद्री थाना क्षेत्र के गांव सातडी निवासी मनजीत उर्फ सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। राना पुलिस के अनुसार आरोपी की भूमिका और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।