फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: 18 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रख डॉक्टर से 1.42 करोड़ की ठगी

Sat, 20 Jun 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर अपराधियों ने जगाधरी के अंसल टाउन निवासी और सिविल अस्पताल से रिटायर्ड एक डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर करीब 1.42 करोड़ की ठगी कर ली। करीब 18 दिन तक ठगों के झांसे में रहे डॉक्टर ने खुद को सरकारी जांच के दायरे में समझते हुए उनके हर निर्देश का पालन किया। बाद में सच्चाई का पता चलने पर साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।

डाक्टर के अनुसार तीन जून को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी का अधिकारी बताते हुए कहा कि एक अपराधी के पास से उनके दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनका इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों और संदिग्ध लेन-देन में किया गया है। इसके बाद गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर उन्हें कथित जांच प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन

ठगों ने डॉक्टर और उनकी पत्नी को घर से बाहर नहीं निकलने, किसी से बात नहीं करने और मोबाइल का कैमरा लगातार ऑन रखने के निर्देश दिए। दोनों को लंबे समय तक वीडियो कॉल पर रखकर मानसिक दबाव बनाया गया। डर के माहौल में डॉक्टर ने तीन जून से 18 जून के बीच कई किश्तों में अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1.42 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अस्पताल जाना और परिचितों से संपर्क करना भी लगभग बंद कर दिया। बाद में संदेह होने पर उन्होंने साइबर थाना में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ट्रांसफर की गई रकम और उससे जुड़े बैंक खातों के साथ पूरे साइबर गिरोह की पड़ताल कर रही है।

साइबर ठगों ने डॉक्टर को बताया कि उनके बैंक खाते का इस्तेमाल अवैध लेनदेन और संदिग्ध गतिविधियों में हुआ है। उन्होंने धमकी दी कि यदि जांच में सहयोग नहीं किया गया तो उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। इसी डर का फायदा उठाकर ठगों ने उन्हें मानसिक दबाव में रखा और कथित जांच के नाम पर लगातार अपने निर्देशों का पालन कराते रहे।
वीडियो कॉल से रखते थे निगरानी

डिजिटल अरेस्ट के दौरान साइबर ठगों ने डाक्टर और उनकी पत्नी को घर से बाहर नहीं निकलने के निर्देश दिए थे। जरूरत का सामान लेने के लिए बाहर जाने की स्थिति में भी उन्हें मोबाइल का कैमरा ऑन रखकर वीडियो कॉल जारी रखने को कहा जाता था। ठग लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रखते थे, जिससे दोनों पूरी तरह मानसिक दबाव और भय के माहौल में रहे।

कोई खुद को पुलिस, सीबीआई, ईडी या किसी अन्य एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल पर डराए या धन ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाए, तो उसकी बातों में न आएं। ऐसे मामलों की तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत करें। - कमलदीप गोयल, एसपी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed