{"_id":"69f10828cbad1a57040bab68","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-155177-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक का डेबिट कार्ड बदलकर 75,800 रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक का डेबिट कार्ड बदलकर 75,800 रुपये की धोखाधड़ी
Wed, 29 Apr 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना गांधी नगर क्षेत्र में डेबिट कार्ड बदलकर युवक के खाते से पैसे निकाल लिए। आरोपी ने चालाकी से कार्ड बदलकर खाते से 75,800 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिवनगर कैंप निवासी श्रवण यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपने साले को पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए भेजा था। उनका साला रादौर रोड स्थित एटीएम बूथ पर पहुंचा, जहां पहले से मौजूद एक अज्ञात युवक ने बातचीत के बहाने खुद को पहले पैसे निकालने की बात कही और मशीन के पास खड़ा हो गया।
इसी दौरान आरोपी ने बड़ी चालाकी से डेबिट कार्ड बदल लिया और वहां से निकल गया। कुछ देर बाद श्रवण यादव के मोबाइल पर लगातार खाते से पैसे निकलने के एसएमएस आने लगे। जब उन्होंने खाते की जांच की तो पता चला कि उनके खाते से 75,800 रुपये निकाले जा चुके हैं। घटना का पता चलते ही पीड़ित तुरंत थाना गांधी नगर पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
एटीएम ठगी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए एटीएम बूथ और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्ध की गतिविधियों को ट्रेस कर सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस ने ठगी की घटनाओं को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। गांधी नगर थाना प्रभारी ने कहा कि डेबिट कार्ड का उपयोग करते समय किसी अंजान व्यक्ति की मदद न लें और अपना पिन किसी से साझा न करें। लेन-देन के दौरान आसपास के लोगों पर नजर रखें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।