फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud with assistant manager in the name of part time job

Yamuna Nagar News: पार्ट टाइम जॉब के नाम पर असिस्टेंट मैनेजर से ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Fraud with assistant manager in the name of part time job
विज्ञापन





जगाधरी। पार्ट टाइम जॉब के नाम पर टास्क देकर उसे पूरा करके अधिक लाभ कमाने का लालच देकर अज्ञात व्यक्ति ने वास्तु हाउसिंग फाइनेंस जगाधरी में असिस्टेंट मैनेजर से 191784 रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

बूड़िया निवासी विकास शर्मा ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वास्तु हाउसिंग फाइनेंस जगाधरी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नौकरी करता है। उसने बताया कि उसके व्हाट्सएप पर एक नंबर से लिंक आया। उसने उस लिंक पर पार्ट टाइम जॉब के बारे में लिखा था। आरोपियों ने उसके मोबाइल पर चैट के माध्यम से एक कोड भेजा। जिसमें लिखा था कि अगर वह इस ग्रुप में ऐड होना चाहते हो तो वह इस कोड को टेलीग्राम पर शेयर कर दो। उसने उस कोड को टेलीग्राम पर शेयर कर दिया। जिसके बाद उसके पास टास्क आने लगे। जिसे वह पूरा करने लगा। टास्क पूरा करने पर उसे पेमेंट मिलने लगी। इसके बाद उसके पास पेड टास्क आने लगे। जिसके लिए उसे पेमेंट जमा करवानी होती थी। उसने अलग-अलग खातों में पेड टास्क के रूप में 1911784 रुपये जमा करवा दिए। गत 23 मई के बाद उसका अमाउंट टेलीग्राम चैनल पर दिखना बंद हो गया। इसकी शिकायत उसने एनसीआरपी पोर्टल पर की। इस प्रकार अज्ञात आरोपियों ने उससे उक्त पैसे हड़प लिए। उसने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। बाद मे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed