फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud of two lakhs, did not get job

Yamuna Nagar News: दो लाख की धोखाधड़ी, नहीं लगवाई नौकरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Fraud of two lakhs, did not get job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। इनेलो नेता प्रकाश भारती के ड्राइवर विनोद कुमार से दो लोगों ने नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए। आरोप रसूलपुर निवासी पुष्पेंद्र व उसके साथी सोनम गौरंग पर लगा है।

कैथल के गांव नीमवाला निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लगभग बीस वर्ष से वह इनेलो नेता प्रकाश भारती के पास बतौर ड्राइवर नौकरी कर रहा है। फिलहाल यहां बिलासपुर की गार्डन काॅलोनी में रह रहा है। 28 अगस्त 2022 को रसूलपुर निवासी पुष्पेंद्र का उनके पास फोन आया।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि वह गुरुग्राम में नौकरी कर रहा है। पत्नी दिल्ली में सरकारी अध्यापक के पद पर है। उसकी दिल्ली में अच्छी जान पहचान है। पंजाब नेशनल बैंक में चपरासी के पदों पर भर्ती निकली हुई है। यदि कोई बच्चा हो तो वह नौकरी लगवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की बातों में आकर उसने अपने रिश्तेदार जींद के बेलरख्खा निवासी कर्मबीर सिंह के बारे में बात की। उसके बाद आगे उसके दोस्त अशोक ने अपने भाई भिवानी के गांव जमालपुर विनोद के बारे में भी बात की। उससे बात तय होने पर दो लाख रुपये आरोपी को दे दिए। इस बीच आरोपी ने अपने साथी सोनम गौरंग से भी बात कराई। उसने भी नौकरी लगने का आश्वासन दिया।

अब काफी समय बीत गया और काम नहीं हुआ तो उससे रुपये वापस मांगे। इस बारे में पंचायत भी हुई। इसके बावजूद आरोपी ने रुपये वापस नहीं किए। बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र व उसके साथी सोनम गौरंग के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed