{"_id":"6823992c1e8edcf64608064b","slug":"fraud-of-rs-750-lakh-by-luring-high-profits-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-137670-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अधिक लाभ का लालच देकर 7.50 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अधिक लाभ का लालच देकर 7.50 लाख की धोखाधड़ी
Wed, 14 May 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 14 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। क्रिप्टो करेंसी में रुपये लगाकर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर जगाधरी के अंबाला रोड नजदीक चावला पेट्रोल पंप निवासी जीत सिंह से 7.50 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप पंचकूला के बडोला कलां गांव निवासी सुखबीर सिंह, कुरुक्षेत्र के रतनगढ़ ककराली गांव निवासी गुरमेल सिंह और अंबाला के मुज्जफरा गांव निवासी सोमनाथ पर लगा है।
शहर जगाधरी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में उसकी मुलाकात सुखबीर सिंह, गुरमेल सिंह व सोमनाथ के साथ हुई। आरोपियों ने उसे क्रिप्टो करंसी में रुपये लगाकर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया।
वह आरोपियों की बातों में आ गया। 27 सितंबर 2023 को आरोपियों ने क्रिप्टो करेंसी में पैसे लगवाने के नाम पर उससे साढ़े सात लाख रुपये ले दिए। इनमें से तीन लाख रुपये नकद व बाकी रुपये आरटीजीएस के माध्यम से आरोपी सुखबीर के रायपुररानी स्थित बैंक के खाते में दिए।
विज्ञापन
आरोपी ने उसे 13 जनवरी 2024 को मुनाफे के 17235 रुपये दिए। मगर इसके बाद आरोपियों ने उसे कोई पैसा नहीं दिया। जब उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।