फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud of Rs 5 lakh in the name of sending to America

Yamuna Nagar News: अमेरिका भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी

Sun, 01 Jun 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 5 lakh in the name of sending to America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर पंचकूला के टिब्बी माजरा निवासी जसविंद्र सिंह से पांच लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप शहर की प्रहलादपुरी कॉलोनी निवासी आरती संधू व योगेश संधू पर लगा है। शहर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंचकूला के टिब्बी माजरा गांव निवासी जसविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि दो साल पहले वह अपने बेटे चेतन सैनी को रोजगार के लिए विदेश भेजना चाहता था। उसे पता चला कि प्रहलादपुरी कॉलोनी निवासी आरती संधू व योगेश संधू लोगों को विदेश भेजने का काम करते है। आरोपियों ने उसके बेटे को अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने उससे बेटे के दस्तावेज व अलग-अलग करके साढ़े पांच लाख रुपये लिए।
विज्ञापन

आरोपियों ने बेटे को अमेरिका नहीं भेजा। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे धमकी दी। उसने 26 अप्रैल 2024 को इसकी शिकायत पुलिस को दी। तब आरोपियों ने उसे 50 हजार रुपये दे दिए। बाकी रुपये 10 दिन में लौटाने का वादा किया था, लेकिन अभी तक आरोपियों ने उसे रुपये नहीं लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने उसे धमकी देते हुए रुपये देने से मना कर दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि मामले में आरोपी आरती संधू व योगेश संधू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed