फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud of Rs 37.73 lakh in the name of purchasing plywood

Yamuna Nagar News: प्लाईबोर्ड खरीदने के नाम पर 37.73 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 37.73 lakh in the name of purchasing plywood
यमुनानगर। प्लाईबोर्ड खरीदने के नाम पर बकाना रोड छोटा बांस स्थित देव प्लाईवुड के संचालक विकास कांबोज से 37 लाख 73 हजार की धोखाधड़ी हो गई। आरोप त्यागी गार्डन निवासी मनीष अग्रवाल, अक्षत ओझा व सुमित धवन पर है।
विज्ञापन

मामले में रादौर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, भुगतान के लिए आरोपियों ने उन्हें चेक दिया, लेकिन वह बाउंस हो गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विकास कांबोज ने बताया कि उसकी देव प्लाईवुड के नाम से बकाना रोड छोटा बांस पर फैक्टरी है। कुछ माह पहले त्यागी गार्डन निवासी मनीष अग्रवाल व सुमित धवन ने उनसे संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह तेलंगाना में प्लाईबोर्ड का व्यापार करते हैं और प्लाईबोर्ड मंगवाने और समय पर भुगतान करने की बात कही। विश्वास कर उन्होंने प्लाईबोर्ड की सप्लाई शुरू कर दी। कुछ दिन तक वह भुगतान करता रहा। बाद में उसने धोखाधड़ी की नीयत से भुगतान रोकना शुरू कर दिया।
आरोपी के पास 18 लाख 55 हजार रुपये का भुगतान बकाया हो गया तो उन्होंने बात की। दबाव डालने पर उसके सहयोगी अक्षत ओझा ने जिम्मेदारी ली। वह भी प्लाईबोर्ड खरीदता था। उसके पास भी भुगतान रुका था।

अक्षत व मनीष के बकाया भुगतान के बदले 37 लाख 73 हजार 247 रुपये का चेक उसे दिया। जब चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। उसने आरोपियों से बातचीत की तो वह उसे धमकाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed