फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud of Rs 1 crore by pretending to sell snake

Yamuna Nagar News: सांप बेचने का झांसा देकर एक करोड़ की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1 crore by pretending to sell snake
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। विशिष्ट दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाला सांप बता उसे खरीदने का झांसा देकर आरोपियों ने उधमगढ़ भीड़ माजरा निवासी प्रताप सिंह से एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत के बाद सोमवार को पुलिस ने साढ़ौरा थाने में झंडा गांव के सरपंच पवन, मनभरवाला गांव निवासी बिजेंद्र सिंह, सेक्टर 17 निवासी सोनी पाल सैनी, उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के कलसिया बेहट निवासी सोनू, डॉ. गुप्ता व एक महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पीड़ित प्रताप सिंह की शिकायत के अनुसार, उनका गांव झंडा ग्राम पंचायत के अधीन आता है। गांव के सरपंच पवन व मनभरवाला गांव निवासी बिजेंद्र सिंह फरवरी 2024 में उनके घर आए। कहा, एक व्यक्ति उनका फोन नहीं उठा रहा है। अपने नंबर से उसे फोन लगा दे। उसके फोन से नंबर लगाने पर कॉल रिसीव हो गई। सरपंच ने कहा, कल यह व्यक्ति यहां आएगा, जब वह आए तो बता देना। अगले दिन सेक्टर 17 निवासी सोनी पाल सैनी उसके घर पहुंचा।
विज्ञापन

सरपंच व बिजेंद्र भी आ गए। तीनों आपस में एक दवा को लेकर बातचीत करने लगे। इस दवा में सांप के इस्तेमाल की भी चर्चा की। आरोपियों ने बताया कि दवा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट में मिलेगी। आरोपी उसे लेकर बेहट पहुंचे। जहां कलसिया बेहट निवासी सोनू भाई नाम के युवक ने बैग में एक सांप दिखाया। इसी दौरान सोनीपाल ने किसी गुप्ता नाम के डॉक्टर से फोन कर बात की तो उसने सांप की 10 करोड़ रुपये कीमत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ करोड़ 70 लाख रुपये में सौदा फोन पर ही तय हो गया। तय हुआ कि बेहट में एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे,शेष रकम हरियाणा में दी जाएगी। प्रताप को बताया गया कि इस सौदे से उसे 25 लाख का सीधा फायदा होगा। आरोपियों ने उसे एक करोड़ रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा। झांसे में आकर पीड़ित ने एक करोड़ रुपये का इंतजाम कर आरोपियों को एक करोड़ रुपये दे दिए। इसके बाद सभी सांप वाला बैग लेकर गांव भीड़ माजरा के लिए चल दिए।
जब गांव रसूलपुर के पास पहुंचे तो वहां पर आरोपियों ने कार रोकी और सांप के मरने का शोर मचा दिया। उनके साथ आई एक महिला ने सांप की जांच कर उसे मृत बताया। बाद में पता लगा कि आरोपियों ने यह साजिश रची हुई थी। वह इसी तरह से लोगों के साथ ठगी करते हैं।

पंचायत के बाद भी नहीं मिला पैसा

पीड़ित इसके बाद अपने पैसे की वापसी के लिए लगातार आरोपियों से संपर्क कर रहा था। इस मामले में इसी वर्ष अप्रैल में एक पंचायत भी हुई परंतु कोई हल नहीं निकला। आरोपियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद पिछले सप्ताह उसने साढ़ौरा पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।


झंडा गांव के सरपंच समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है। एक डॉक्टर व महिला की संलिप्ता कम नजर आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रोहताश सिंह, थाना प्रभारी, साढ़ौरा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed