फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud in the name of providing cheap flat in Gurugram

Yamuna Nagar News: गुरुग्राम में सस्ता फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी

Tue, 13 May 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of providing cheap flat in Gurugram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। हाउसिंग स्कीम के तहत कम रेट पर गुरुग्राम में फ्लैट दिलाने के नाम पर आजाद नगर निवासी हनी गुलाटी से धोखाधड़ी हो गई। शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर दिल्ली के रियल एस्टेट मालिक समेत तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
आजाद नगर कॉलोनी निवासी हनी गुलाटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ माह पहले उसकी जानकार सुनील कुमार के माध्यम से आरोपी दिल्ली निवासी प्राॅपर्टी डीलर आकाश लोहिया, विकास लोहिया व संदीप से मुलाकात हुई। आरोपियों ने कहा कि जिला शहरी योजनाकार हरियाणा सरकार द्वारा फ्लैट निकालने की योजना गुरुग्राम शहरी क्षेत्र में चल रही है। बहुत ही सस्ते व कम रेट पर फ्लैट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एक प्लाट का रकबा 419 वर्गगज है। जिसकी कीमत चार लाख 76 हजार रुपये है। इस फ्लैट की रजिस्ट्री पांच वर्ष बाद होगी। एडवांस बुकिंग के लिए 16 हजार 248 रुपये देने होंगे। बाकी 1959 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 20 वर्ष तक देने होंगे। उसकी बातों में आकर तैयार चार फ्लैट खरीदने के लिए तैयार हो गए। सुनील कुमार ने अपनी मौसी के नाम से फ्लैट बुक किया था। आरोपियों के दिए खाता नंबर पर प्रति फ्लैट की एडवांस बुकिंग की राशि जमा करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने जिला एवं शहरी योजनाकार विभाग के नाम से फर्जी अलग-अलग रसीदें बनाकर दी। फ्लैट नंबर भी जारी कर दिए। आश्वस्त किया कि दो दिन के अंदर कब्जा मिल जाएगा। इसके बाद बिजली मीटर लगवाने के नाम पर 10 हजार 448 रुपये मांगे। यह रुपये भी आरोपियों को दे दिए।

इसके बाद आरोपियों ने फ्लैट पर कब्जा देने के लिए बुलाया लेकिन साजिश के तहत गुरुग्राम नहीं लेकर गए और दिल्ली में ही राेके रखा। जिसमें आरोपियों पर शक हुआ तो जिला शहरी योजनाकार गुरुग्राम के कार्यालय में गए तो वहां से पता लगा कि इस तरह की कोई योजना नहीं है। शहर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच आर्थिक शाखा की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed