फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud case filed against CSC operator, Yamunanagar

सीएससी संचालक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud case filed against CSC operator, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सिविल अस्पताल की आईडी का अनाधिकृत रूप से प्रयोग कर सीआरएस पोर्टल पर एक व्यक्ति का जाली जन्म प्रमाणपत्र बना दिया गया। आरोप गांव भंभोली स्थित सीएससी के संचालक मनदीप पर लगा है। आरोप है कि सीएससी संचालक ने फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के लिए पांच हजार रुपये भी लिए। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया की शिकायत पर थाना छप्पर की पुलिस ने आरोपी सीएससी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
जिला रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु एवं सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि जगाधरी की गंगा नगर कॉलोनी निवासी अमित कुमार का सिविल अस्पताल की आईडी का अनाधिकृत रूप से प्रयोग कर सीआरएस पोर्टल पर एक जाली प्रमाण पत्र जारी किया गया है। पता चलते ही उन्होंने अमित कुमार को बात करने के लिए सिविल अस्पताल बुलाया। अमित ने उन्हें बताया कि कुछ दिनों पहले उसे जन्म प्रमाणपत्र की आवश्यकता थी।
विज्ञापन

इस पर उसने उसने गांव भंभौली में सीएससी चलाने वाले मनदीप से संपर्क किया और उसे फाइल बनाकर जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कहा। आरोपी मनदीप ने उससे कहा कि वह उसका जन्म प्रमाणपत्र बनवा देगा। आरोपी मनदीप ने उससे पांच हजार रुपये लिए और अगले दिन जन्म प्रमाणपत्र देने की बात कही। अगले दिन आरोपी ने उसे जन्म प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया। जब उन्होंने इस प्रमाणपत्र को इस्तेमाल किया तो पता चला कि यह प्रमाणपत्र फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर विजय दहिया ने बताया कि जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच करवाई तो पता चला कि आरोपी सीएससी संचालक मनदीप ने सिविल अस्पताल जगाधरी की आईडी का अनाधिकृत रूप से प्रयोग करके सीआरएस पोर्टल से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी किया है। जाली प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में और कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच की जा रही है।
डॉक्टर दहिया की शिकायत पर छप्पर थाना पुलिस ने आरोपी सीएससी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राय सिंह का कहना है कि सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया की शिकायत पर आरोपी मनदीप के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा से करवाई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपी भंभौली सीएससी संचालक मनदीप कुमार ने सिविल अस्पताल जगाधरी की आईडी का अनाधिकृत रूप से प्रयोग करके सीआरएस पोर्टल से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा दिया गया है। - डा. विजय दहिया, सिविल सर्जन एवं जिला रजिस्ट्रार, जन्म एवं मृत्यु।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed