फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fourth and fifth classes started after one and a half year, 20% attendance

डेढ़ साल बाद लगी चौथी व पांचवी की कक्षाएं, बीस फीसदी रही उपस्थिति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Fourth and fifth classes started after one and a half year, 20% attendance
कोरोना संक्रमण के कारण डेढ़ साल से स्कूल नहीं जा पाए चौथी व पांचवीं के विद्यार्थियों की कक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम रही। वहीं बारिश के कारण भी कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश दिया गया। इस दौरान अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने व वापस लेने पहुंचे। स्कूल के गेट पर ही उनका तापमान जांचा गया। इस दौरान अभिभावकों की अनुमति पत्र के साथ ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। पहले दिन करीब 20 फीसदी ही विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए बुधवार से विशेष नियमावली के साथ स्कूल खोले गए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की टीमों ने स्कूलों का दौरा किया। यहां पर उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनके बारे में पूछा। अधिकारियों ने सभी अध्यापकों को कोरोना संक्रमण की नियमावली का पालन करने के निर्देश दिए। उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने बताया कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर विभाग गंभीर है। निरंतर स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से टीमें तैयार की गई हैं।
विज्ञापन

इनसर्ट
पहले दिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति रही कम
रादौर। छोटाबांस के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पहले दिन बच्चों की संख्या काफी कम रही। स्कूल के मुख्याध्यापक जसविंद्र सिंह ने बताया कि उनके स्कूल की कक्षा चार व पांच में विद्यार्थियों की कुल संख्या 91 है। पहले दिन दोनों ही कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति 25 रही। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को अभिभावकों की स्कूल में आने के लिए अनुमति पत्र, मास्क अनिवार्य है। सभी बच्चों को पानी की बोतल घर से ही लाने के लिए कहा गया है, इसके अलावा बच्चों को अपना सामान एक दूसरे से बांटने से भी मना किया गया है। उन्होंने कहा की एक डेक्स पर केवल एक ही बच्चे को बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed