फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fourth accused of deadly attack arrested

Yamuna Nagar News: जानलेवा हमले का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused of deadly attack arrested
पानीपत। आठ मरला चौकी पुलिस ने गोहाना रोड पर एफसीआई गोदाम के पास छात्र और उसके पिता व चाचा पर जानलेवा हमला करने मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रोहित निवासी विकास नगर के रूप में हुई।
विज्ञापन




आठ मरला चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले से पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी साहिल निवासी बिंझौल, रजनीश निवासी विकास नगर व एक नाबालिग आरोपी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी रोहित के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन




सब इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि आठ मरला चौकी में महराणा गांव निवासी सुंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका भतीजा आदित्य संजय कॉलोनी में ऋषिकुल स्कूल में 12वी कक्षा में पढ़ता है। 13 मई को स्कूल के पास गली में भतीजे आदित्य की शुभम व साहिल के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। सूचना मिलने पर वह भाई सुरेंद्र को साथ लेकर बच्चों को समझाने के लिए स्कूल में गया था। सुलह होने के बाद वह भाई सुरेंद्र व भतीजा आदित्य एक साथ घर लौट रहे थे। गोहाना रोड पर एफसीआई गोदाम गेट के पास पहुंचे तो साहिल व शुभम अपने तीन अन्य साथियों के साथ स्कूटी व बाइक पर सवार होकर आए और उन तीनों को रोककर कुल्हाड़ी, दरात व डंडे से हमला कर दिया। आरोपी साहिल ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी बाजू काट दी। आरोपी शुभम ने सुरेंद्र के सिर पर दरांत से वार किया। अन्य आरोपियों ने लाठी व डंडों से आदित्य को चोट मारी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed