{"_id":"63fbb7bad31044ec90007897","slug":"fourlane-yamuna-nagar-news-c-18-1-42529-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फ्लाईओवर और सर्विस लेन से सुगम होगा यातायात, वाहनों को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फ्लाईओवर और सर्विस लेन से सुगम होगा यातायात, वाहनों को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन
यमुनानगर। एक्सप्रेस-वे योजना की श्रेणी में आने वाले सहारनपुर पर स्थित जाट चौक (यमुनानगर-जगाधरी की तरफ आने वाला मार्ग) से गांव कैल में स्थित टाटा मोटर्स तक 1200 मीटर फ्लाईओवर और सर्विस लेन बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। यह फ्लाईओवर फोरलेन होगा। इस रोड को गाजियाबाद की राज श्याम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से बनाया जाएगा। कार्य शुरू होने के बाद अब इसके जल्द ही बनकर तैयार होने की संभावना जताई जा रही है। फ्लाईओवर बनने से यातायात सुचारु होने के साथ ही वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
एक हजार सफेदे के पेड़ों को काटा गया
फ्लाईओवर व सर्विस लेन के कार्य को शुरू करने के लिए फॉरेस्ट विभाग की ओर से क्षेत्र में करीब एक हजार पेड़ों को काटा गया है। पेड़ कटने के बाद उसे पोकलेन मशीन के द्वारा उखाड़ा जा रहा है। इसके बाद इसी जगह पर मिट्टी डालकर भरत का कार्य शुरू किया जाएगा, फिर कंक्रीट बिछाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
लगेगी सजावटी लाइटें
1200 मीटर तक बनने वाले फोरलेन फ्लाईओवर और सर्विस लेन पर ज्यादा रोशनी देने वाली सजावटी लाइटें भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा फ्लाईओवर के दोनों साइड लोहे की ग्रिल या फिर जाली लगाई जाएगी ताकि लावारिस पशु रोड पर न आ सकें। इसके अलावा पानी की निकासी का भी ख्याल रखा जाएगा। दोनों तरफ बड़े पाइप लगेंगे। फ्लाईओवर से जहां वाहन सीधा नये बने सहारनपुर रोड से मिल सकेंगे, वहीं सर्विसलेन से लोकल एरिया (ग्रामीण क्षेत्र) की कनेक्टिविटी भी काफी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
दुर्घटनाओं में आएगी कमी
फोरलेन फ्लाईओवर बनने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। चूंकि मौजूदा समय में ये रोड सिंगल रोड है और बीच में डिवाइडर भी नहीं हैं। ऐसे में रात के समय दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। माना जा रहा है कि 1200 मीटर तक बनने वाले इस फ्लाईओवर से दुर्घटनाओं पर अंकुश लग पाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
रोड बनने के चलते लगभग एक हजार सफेदे के पेड़ों को काटा जाना है। अभी तक लगभग 800 पेड़ काट दिए गए हैं। करीब 200 पेड़ और बाकी हैं जो एक दो दिन में पूरी तरह से कट जाएंगे।
-दीपक, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट।
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
फोरलेन फ़्लाईओवर व सर्विस लेन बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह 1200 मीटर तक तैयार होगा। इसकी चौड़ाई लगभग 14 मीटर रहेगी। सर्विस लेन और फ्लाईओवर पर बेहतरीन लाइटें भी लगाई जाएंगी। इसके बनने से वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।
-सुरेंद्र सिंह, साइड इंजीनियर, राज श्याम प्राइवेट लिमिटेड।