{"_id":"68b896616cf9607fc50a7f30","slug":"four-shopkeepers-were-fined-for-encroachment-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143251-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अतिक्रमण करने पर चार दुकानदारों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अतिक्रमण करने पर चार दुकानदारों के काटे चालान
Thu, 04 Sep 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वाले दुकानदार का चालान करते निगम अधिकारी।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम ने बुधवार को शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जगाधरी वर्कशॉप रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर निगम के स्पेशल ऑफिसर (सेनिटेशन) अनिल कुमार यादव के निर्देशानुसार सड़क पर अतिक्रमण करने वाले चार दुकानदारों का चालान किया गया। वहीं, उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि अब सामान सड़क पर मिला तो जब्त किया जाएगा।
अनिल कुमार यादव ने कुछ दिन पहले रेलवे रोड, वर्कशॉप रोड व मीरा बाई बाजार के दुकानदारों के साथ बैठक कर अतिक्रमण न करने और खुले में गंदगी न डालने के प्रति समझाया था। इसके अलावा सड़क पर सामान रखने पर जब्त करने और चालान करने की चेतावनी दी गई थी। उन्होंने रेलवे रोड पर डोर-टू-डोर जाकर दुकानदारों को जागरूक भी किया था। उनके कहने पर अतिक्रमण करने वाले, प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने वाले और खुले में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए तीन टीमें बनाई गई है। वार्ड एक से सात तक सीएसआई हरजीत सिंह, वार्ड आठ से 15 तक सीएसआई विनोद बेनीवाल और वार्ड 16 से 22 तक सीएसआई अनिल नैन को जिम्मेवारी दी गई है। तीनों टीमें अपने अपने क्षेत्र में कार्रवाई करेंगी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखेंगी। बुधवार को सीएसआई विनोद बेनीवाल की टीम ने एसआई सुशील कुमार के नेतृत्व में वर्कशॉप रोड से अतिक्रमण हटवाया। निगम की टीम ने शहीद भगत सिंह चौक से बस स्टैंड तक वर्कशॉप रोड पर कार्रवाई की। निगम की टीम को देखकर कुछ दुकानदारों ने पहले ही अपना सामान उठाकर अंदर रख लिया। इस दौरान चार दुकानदारों का सामान सड़क तक फैला मिला। जिसमें दो फूड विक्रेता भी शामिल थे। निगम की टीम ने चारों का चालान किया और उनसे मौके पर ही जुर्माना राशि वसूली।
अनिल यादव ने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत शहर को सुंदर, साफ व स्वच्छ बनाने के लिए निगम अनेक प्रयास कर रहा है। शहर में विशेष सफाई अभियान, अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कों के डिवाइडर को सुंदर बनाने व हर नाले व नाली की सफाई करने का कार्य किया जा रहा है। शहर को कचरा मुक्त और अतिक्रमण मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।