{"_id":"683f4699d54715cae00e2606","slug":"four-people-were-fined-for-selling-banned-polythene-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-138778-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने पर चार के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने पर चार के काटे चालान
Wed, 04 Jun 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने के खिलाफ नगर निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने जगाधरी के विभिन्न बाजारों अभियान चलाया। इस दौरान चार दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई। निगम ने चारों दुकानदारों के चालान कर उनसे साढ़े 17 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूली।
निगम आयुक्त अखिल पिलानी के निर्देशों पर नगर निगम के जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं। जोन एक में एसआई अमित कंबोज व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई गौरव के नेतृत्व में गठित एएसआई सुमित व होमगार्ड के जवानों की टीम मंगलवार को सबसे पहले जगाधरी के आर्य कन्या स्कूल के पास पहुंची।
टीम ने यहां एक दुकानदार के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की। दस हजार रुपये का चालान कर बरामद की गई पॉलिथीन को जब्त किया गया। इसके बाद टीम ने भावना रोड पर दुकान से प्रतिबंधित थर्माकोल बरामद की। निगम द्वारा दुकानदार को तीन हजार रुपये का चालान किया गया। यहां से टीम रेलवे रोड पर डिंपल सिनेप्लेक्स के पास पहुंची।
विज्ञापन
यहां टीम ने एक दुकानदार से पॉलीथीन बरामद की और उसका 15 सौ रुपये का चालान किया। रेलवे रोड पर ही ईएसआई अस्पताल के पास टीम ने एक दुकानदार से पॉलिथीन बरामद की। जिसका 3000 हजार रुपये चालान किया गया और उससे बरामद पॉलिथीन अपने कब्जे में ली। एसआई अमित कांबोज ने बताया कि निगमायुक्त अखिल पिलानी के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई।