फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four people were duped of Rs 32 lakh in the name of job.

Yamuna Nagar News: नौकरी के नाम पर चार लोगों से 32 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four people were duped of Rs 32 lakh in the name of job.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना रादौर क्षेत्र के गांव भागूमाजरा के पिता-पुत्र सहित चार लोगों से कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर 32 लाख रुपये की ठगी हुई है। शिकायत पर रादौर थाना पुलिस ने पंजाब के मोहाली के सात आरोपियों को नामजद किया है।

शिकायत में बताया गया कि अजमेर सिंह का आईटीआई पास बेटा बलजिंद्र सिंह व 12वीं पास मंजीत कुमार व ईशम पाल बेरोजगार थे। तीनों को कनाडा में नौकरी के लिए भेजना था। सोशल मीडिया पर रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सोल्यूशन का विज्ञापन देख उसे लाइक किया।
विज्ञापन


तब रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सोल्यूशन मोहली के लोगों ने गांव भागूमाजरा आकर उनसे (पीड़ित) संपर्क किया। इसके बाद एक महिला ने फोन किया, जिसने अपना नाम आरती शर्मा बताते हुए उन्हें (पीड़ित) मोहाली के रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सोल्यूशन नाम से बने दफ्तर में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां राकेश उर्फ रिक्की, राखी, अरमान, पुनीत ठाकुर, नैनसी ठाकुर, कर्ण व रोहित ने दावा किया कि वे कनाडा में नौकरी दिलवा देंगे। इसका लिखित इकरारनामा भी दिया, जिसमें कहा गया कि वीजा न लगने पर पूरी रकम वापस होगी।

ईशम ने 9.05 लाख रुपये, अजमेर ने 10.70 लाख व मनजीत कुमार ने 10.70 लाख रुपये यानी तीनों ने कुल 32 लाख रुपये उन्हें दिए। रुपये लेने के बाद काफी समय बाद कनाडा नहीं भेजा गया तो राकेश उर्फ रिक्की, राखी, अरमान, पुनीत ठाकुर, नैनसी ठाकुर, कर्ण व रोहित से बात की, पर उन्होंने सही जवाब नहीं दिए। बाद में उन्होंने कनाडा भेजने से इंकार कर दिया।


उनसे रकम वापस मांगी तो उन्होंने लौटाने से इंकार कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मोहाली के रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सोल्यूशन के दफ्तर गए तो वह बंद मिला। तब थाना शहर यमुनानगर पुलिस को शिकायत दी, पर पुलिस ने मामला पंजाब के मोहाली का बताकर कार्रवाई नहीं की।

एसपी के आदेश पर आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद थाना रादौर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी रामकुमार ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed