फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four people injured in a fight

Yamuna Nagar News: झगड़े में चार लोग घायल

Sun, 23 Nov 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Four people injured in a fight
यमुनानगर। थाना रादौर क्षेत्र में दो स्थानों पर पर झगड़े में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्यारह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में रादौर की दयाल माजरी निवासी धर्म कौर ने बताया कि 18 नवंबर की शाम पांच बजे वह घर पर काम कर रही थी। इस दौरान गांव के रीटा, संजीव उर्फ सोनी, ज्योति, दर्शनी, नरेश, ज्योति, कर्मों व रवि घर में घुस गए। इन लाेगों ने आते ही उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इसमें वह घायल हो गई। साथ ही इन लोगों ने घर की खिड़कियों के शीशे भी तोड़ दिए। शोर मचाने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

उधर, रादौर की जस्सी कॉलोनी निवासी शीतल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 नवंबर की शाम पांच बजे कुलदीप उर्फ तिवारी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर पति सुनील कुमार व सास की पिटाई कर दी। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो यह दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed