{"_id":"5f7a30d58ebc3e9be418c745","slug":"four-patient-died-from-corona-58-new-case-found-yamuna-nagar-news-knl464129171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित एक महिला सहित चार और लोगों मौत, 75 को भेजा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित एक महिला सहित चार और लोगों मौत, 75 को भेजा घर
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित एक महिला सहित चार लोगों की रविवार को मौत हो गई। जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 128 हो गई है। वहीं रविवार को 58 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 75 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। जिले में अब तक कुल 4448 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें से 4019 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
रादौर में रविवार को गांव बापा निवासी 73 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई है। वृद्ध को शुगर और अन्य बीमारियां थी। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बुखार के एक जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने सैंपल कराए थे। जो पॉजिटिव आई। वृद्ध को कोविड-19 ईएसआई अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर मरीज की हालत में सुधार नहीं हुुआ और वृद्ध की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मृतक वृद्ध के 25 वर्षीय पोते की भी कोरोना से मौत हुई थी। वहीं थापर कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय महिला की मौत मुलाना अस्पताल में हो गई। महिला को बुखार व जुकाम था तो निजी अस्पताल में दिखाया गया। जहां से आराम नहीं मिला तो मुलाना अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पर महिला की कोरोना जांच कराई गई, जो पॉजिटिव आई। महिला को वहां पर भी आराम नहीं मिला और हालत बिगड़ती गई। महिला की रविवार को मौत हो गई। वहीं बिशन दास कालोनी नियर पॉवर हाउस निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से निजी अस्पताल में मौत हो गई। उसे कुछ दिन पहले बुखार की शिकायत हुई थी। जिस कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पर कोरोना जांच कराई गई, जो पॉजिटिव आई। मरीज की हालत में सुधार नहीं हुआ और रविवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं तिलकनगर निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना से एक निजी अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार, मरीज को हार्ट की शिकायत के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज को कोई आराम नहीं मिला और बुखार की शिकायत भी होने लगी। निजी अस्पताल में ही कोरोना जांच कराई गई जो पॉजिटिव आई। रविवार को मरीज की मौत हो गई। चारों शवों का अंतिम संस्कार नगर निगम कर्मचारियों ने सरकार की गाइडलाइन के तहत किया।
1668 रिपोर्ट है लंबित
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि रविवार को 58 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ जिले में कुल संख्या 4448 संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि 75 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। अब तक 4019 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। डीसी ने बताया कि जिले में 2042 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। जिसमें से 693 क्षेत्र एक्टिव है। सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 399 एक्टिव केस है। जिसमें से 227 होम आइसोलेट किया गया है। वहीं 1668 लोगों की रिपोर्ट लंबित है।